बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले पंचतत्व में विलीन हो चुकी हैं. मुंबई के शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया गया. सिंगर को मुखाग्नि उनके छोटे बेटे आनंद भोसले ने दी.
Photo: Yogen Shah
मां आशा भोसले को मुखाग्नि देते हुए आनंद के साथ उनका परिवार भी शामिल था, जो उन्हें इस दुखद घड़ी में संभाल रहा था.
Photo: Yogen Shah
आशा भोसले के अंतिम संस्कार के वक्त बॉलीवुड जगत के कई सितारे शामिल थे. सिंगिंग की दुनिया से भी कई महारथी वहां आशा ताई को आखिरी विदाई देने पहुंचे थे. भजन गायक अनूप जलोटा ने तो सिंगर के लिए भजन भी गाया.
Photo: Yogen Shah
आमिर खान और विक्की कौशल भी आशा भोसले के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने पहुंचे.
Photo: Yogen Shah
विक्की ने आशा की पोती जनाई से भी बात की और उन्हें इस मुश्किल घड़ी में संभालने के लिए प्रेरित किया.
Photo: Yogen Shah
म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक भी आशा जी के अंतिम संस्कार में पहुंचे. उनके चेहरे पर उदासी साफ झलक रही थी.
Photo: Yogen Shah
आशा भोसले के अंतिम संस्कार में सिंगर शान, सुदेश भोसले और हरिहरन भी नजर आए. उनके साथ वहां आरजे अनमोल भी खड़े थे.
Photo: Yogen Shah
एक्टर विवेक ओबेरॉय भी शिवाजी पार्क आशा भोसले के अंतिम संस्कार पर पहुंचे थे. उन्हें काफी समय पहले पहुंचते हुए स्पॉट किया गया था.
Photo: Yogen Shah
आशा भोसले के अंतिम संस्कार से पहले अनूप जलोटा सिंगर के परिवार के साथ खड़े दिखे. उनके पीछे सीआइडी सीरियल के एक्टर ऋषिकेश पांडे भी दिखे, जो आशा ताई को अंतिम विदाई देने पहुंचे.
Photo: Yogen Shah
आशा ताई को मुखाग्नि देने के बाद आनंद भोसले और उनका परिवार पूरी तरह टूट गया. सिंगर के जाने से उनकी आंखें नम हो गईं. आशा भोसले के निधन से पूरे देश में शोक का माहौल है. हर कोई उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहा है.
Photo: Yogen Shah