scorecardresearch
 

बेटी की खातिर मूंछ हटाकर साड़ी पहनने को तैयार रवि किशन, नहीं देख पाए आंसू, देंगे मां का प्यार!

प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'अलायंस' में रवि किशन और उनकी बेटी रीवा का इमोशनल वीडियो वायरल हो रहा है. मां की याद में भावुक हुई रीवा को रवि किशन ने अपने मजाकिया अंदाज से हंसा दिया. दोनों का प्यारा रिश्ता फैंस का दिल जीत रहा है.

Advertisement
X
बेटी का आंसू देख पसीजा रवि का दिल (Photo: Instagram @ravikishan/rivakishan)
बेटी का आंसू देख पसीजा रवि का दिल (Photo: Instagram @ravikishan/rivakishan)

रियलिटी शो 'अलायंस' में इस बार ऐसा इमोशनल पल देखने को मिला, जिसने दर्शकों की आंखें नम कर दीं. एक्टर-सांसद रवि किशन अपनी बेटी रीवा किशन के साथ शो का हिस्सा बने हैं. हाल ही में सामने आए एक वीडियो में दोनों का खूबसूरत रिश्ता हर किसी का दिल जीत रहा है.

बेटी को रोता देख चिंता में डूबे रवि किशन

वीडियो में रवि किशन अपनी बेटी को रोते हुए देखते हैं तो समझ नहीं पाते क्या हुआ. वो जानने के लिए कहते हैं- आप मुझे जबरदस्ती यहां लेकर आ गए... चलो पापा. लेकिन मुझे यहां क्यों लेकर आए? इस पर रीवा अपने आंसू रोकते हुए जवाब देती हैं- हो सकता है पहला दिन है, घर की याद आ रही हो, इसलिए रो पड़ी.

बेटी की बात सुनते ही रवि किशन हैरान होकर कहते हैं- तो मैं क्या हूं? पिता का ये मासूम सवाल सुनते ही रीवा अपनी हंसी नहीं रोक पातीं. पलभर पहले जो माहौल भावुक था, वो देखते ही देखते मुस्कुराहट में बदल जाता है.

इसके बाद रवि किशन वहां मौजूद बाकी कंटेस्टेंट्स से कहते हैं कि रीवा अपनी मां के ज्यादा करीब हैं और उनके साथ ज्यादा वक्त बिताती हैं. फिर माहौल हल्का करने के लिए वो कहते हैं- मैं अभी मां कहां से बन जाऊं... किसी के पास विग है क्या? साड़ी पहन लेता हूं, मूंछ निकाल लेता हूं.

Advertisement

रवि की ये बात सुनकर बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ रीवा भी जोर-जोर से हंसने लगती हैं और अपने आंसू भी पोंछ लेती हैं. बाप-बेटी की इस प्यारी केमिस्ट्री ने वहां मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स का दिल जीत लिया. सोशल मीडिया पर भी दोनों का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उन्हें शो की सबसे प्यारी जोड़ी बता रहे हैं.

कौन हैं रवि की बेटी की रीवा?

रवि किशन की बात करें तो वो भोजपुरी सिनेमा से लेकर बॉलीवुड, साउथ फिल्मों और टीवी तक अपनी अलग पहचान बना चुके हैं. अभिनय के साथ-साथ वो राजनीति में भी सक्रिय हैं और गोरखपुर से सांसद हैं. वहीं उनकी बेटी रीवा किशन ने फिल्म 'सब कुशल मंगल' से बॉलीवुड में कदम रखा था और अब धीरे-धीरे अपनी अलग पहचान बनाने में जुटी हैं.

'अलायंस' प्राइम वीडियो का नया रियलिटी शो है, जिसे एक्टर कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं. शो में अलग-अलग सेलिब्रिटी जोड़ी बनाकर कई मजेदार टास्क और चुनौतियों का सामना करते हैं. शुरुआत से ही ये शो अपने अनोखे कॉन्सेप्ट और इमोशनल मोमेंट्स की वजह से दर्शकों के बीच चर्चा में बना हुआ है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement