scorecardresearch
 

अक्षय कुमार संग छाईं अक्षरा सिंह, गदगद हुए पापा, बोले- अरसे बाद चाहत पूरी हुई

अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसमें भोजपुरी हसीना अक्षरा सिंह ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है. फिल्म की स्क्रीनिंग मुंबई में हुई, जहां अक्षरा अपने पिता के साथ पहुंचीं. अक्षरा के पिता ने बेटी की सफलता पर गर्व जताया.

Advertisement
X
सिनेमाघरों में रिलीज हुई वेलकम टू द जंगल. (Photo: YouTube video screenshot)
सिनेमाघरों में रिलीज हुई वेलकम टू द जंगल. (Photo: YouTube video screenshot)

इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं. अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. वेलकम टू द जंगल से भोजपुरी हसीना अक्षरा सिंह ने बॉलीवुड डेब्यू किया है. फिल्म रिलीज से मुंबई में इसकी स्क्रीन रखी गई, जिसमें अक्षरा अपने पिता के साथ पहुंचीं. अक्षरा के पापा ने बेटी की सक्सेस पर खुशी जताई है. 

क्या बोले अक्षरा के पापा
वेलकम टू द जंगल में अक्षरा और अक्षय का एक हिंदी-भोजपुरी ट्रैक है, जो सुपर-डुपर हिट साबित हुआ. अक्षरा और अक्षय के घिस-घिस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है. गाना इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है. वेलकम टू द जंगल की स्क्रीनिंग पर अक्षरा के पिता इंद्रजीत सिंह बेहद खुश नजर आए. उन्हें बेटी की अचीवमेंट पर गर्व है. 

स्क्रीनिंग में अक्षरा अपने पिता का हाथ थामे पहुंचीं. पैप्स ने दोनों को कैमरे पर कैद करना चाहा. पैप्स ने इंद्रजीत से पूछा कि आपकी बेटी ने बॉलीवुड में कमाल कर दिया है. क्या कहना चाहेंगे. इस पर उन्होंने कहा कि ये चाहत अरसे से थी. अब पूरी हो गई. दिल से निकले पिता के लफ्ज सुनकर अक्षरा की खुशी का ठिकाना नहीं था. 

फिल्म की स्क्रीनिंग पर बाप-बेटी की जोड़ी ने फैन्स का दिल जीत लिया. एक फैन ने लिखा कि अक्षरा बेस्ट हैं. दूसरे ने लिखा कि अक्षरा बॉलीवुड में शाइन करने वाली हैं. अन्य फैन ने लिखा कि बेटी की सक्सेस से ज्यादा पिता के लिए बड़ी खुशी कुछ और नहीं हो सकती. कई लोगों ने अक्षरा और उनके पिता के लिए हार्ट इमोजी बनाकर उन पर प्यार लुटाया. 

Advertisement

अक्षरा कई बार इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि जब उनका और पवन सिंह का ब्रेकअप हुआ था, तो वो डिप्रेशन में चली गई थीं. उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया था. तब उनके पिता ने ही उन्हें समझाया और कहा कि तुम्हारे पास दो रास्ते हैं या तो खुद को खत्म कर लो, या इससे आगे बढ़ जाओ. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement