scorecardresearch
 
Advertisement
भोजपुरी

भावुक अक्षरा सिंह ने छुए रवि किशन के पैर, हिट हुआ अक्षय कुमार संग किया 'नॉटी' गाना, मिला अवॉर्ड

Akshara singh got emotional touches ravi kishan feet
  • 1/11

भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह इन दिनों सफलता के शानदार दौर से गुजर रही हैं. हाल ही में उनका अक्षय कुमार के साथ गाना 'घिस घिस' रिलीज हुआ. गाने को फैंस का भरपूर प्यार मिला और अब अक्षरा ने अपनी जिंदगी के एक खास पल को फैंस के साथ शेयर किया है.

Akshara singh got emotional touches ravi kishan feet
  • 2/11

अक्षरा सिंह को हाल ही में उनका पहला 'बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड' मिला है. इस अचीवमेंट की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की, जहां उनके साथ रवि किशन भी नजर आए.

Akshara singh got emotional touches ravi kishan feet
  • 3/11

एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें ये तस्वीरें थोड़ी देर से मिलीं, लेकिन उनका मानना है कि इन्हें आज ही शेयर किया जाना था. इस उपलब्धि ने उन्हें अपनी पूरी जर्नी याद दिला दी. अक्षरा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि हाल ही में अक्षय कुमार के साथ आया उनका गाना लोगों का खूब प्यार बटोर रहा है.

Advertisement
Akshara singh got emotional touches ravi kishan feet
  • 4/11

उन्होंने कहा कि जिंदगी उन्हें रुककर पीछे देखने और अब तक मिले हर आशीर्वाद के लिए शुक्रिया अदा करने का मौका दे रही है. 'घिस घिस' गाने के बाद उन्हें जिस तरह की सराहना मिली, उसने उनकी खुशी को और बढ़ा दिया है. 

Akshara singh got emotional touches ravi kishan feet
  • 5/11

भोजपुरी एक्ट्रेस ने लिखा कि माता-पिता का प्यार और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. आज जो कुछ भी उन्होंने हासिल किया है, उसमें उनके परिवार का सबसे बड़ा योगदान रहा है.

Akshara singh got emotional touches ravi kishan feet
  • 6/11

अक्षरा सिंह ने अपनी पोस्ट में भोजपुरी एक्टर और सांसद रवि किशन का भी खास जिक्र किया. उन्होंने लिखा कि रवि किशन वही शख्स हैं जिन्होंने उनमें एक एक्ट्रेस देखी और बड़े सपने देखने का हौसला दिया. 

Akshara singh got emotional touches ravi kishan feet
  • 7/11

रवि की सलाह, मार्गदर्शन और भरोसे की वजह से ही वो खुद पर विश्वास कर पाईं. अक्षरा ने रवि किशन के पैर छूते हुए तस्वीर भी शेयर की, जिसने फैंस का दिल जीत लिया. वो उन्हें अपना मेंटर बताती हैं.

Akshara singh got emotional touches ravi kishan feet
  • 8/11

अक्षरा ने अपने पहले फिल्म डायरेक्टर बाबलू सोनी और मधुवेंद्र का भी आभार जताया, जिन्होंने उनके सफर में अहम भूमिका निभाई. अपनी पोस्ट के आखिर में अक्षरा सिंह ने लिखा कि वो हर सीख, हर मौके और उन सभी लोगों की शुक्रगुजार हैं जो उनकी इस खूबसूरत यात्रा का हिस्सा बने.

Akshara singh got emotional touches ravi kishan feet
  • 9/11

अक्षरा की पोस्ट पर फैंस लगातार बधाई दे रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि सालों की मेहनत और संघर्ष के बाद उन्हें ये सम्मान मिला है. वहीं कुछ फैंस ने अक्षय कुमार के साथ उनके गाने और अब मिले अवॉर्ड को उनके करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट बताया.

Advertisement
Akshara singh got emotional touches ravi kishan feet
  • 10/11

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह संग अफेयर और विवाद के लिए जानी जाने वालीं अक्षरा सिंह इस समय अपने करियर के बेस्ट फेज में हैं. उनके पास लगातार बडे़ ऑफर्स हैं, जिन्हें वो फिलहाल रिवील नहीं करना चाहती हैं. 

Akshara singh got emotional touches ravi kishan feet
  • 11/11

(All Photos: Instagram @singh.akshara)

Advertisement
Advertisement