scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

'बार-बार KISS कर रहा था', को-एक्टर ने पार की हदें, हरकतें देख डरी एक्ट्रेस, पति ने सिखाया सबक!

किसिंग सीन के दौरान बहक गया था को-एक्टर
  • 1/11

एक्ट्रेस प्रिया बापट ने को-एक्टर के बिहेवियर को लेकर शॉकिंग खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि एक किसिंग सीन के दौरान वो अपनी हद भूल गया था. बात इतनी बढ़ी कि एक्ट्रेस के पति को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा था.

किसिंग सीन के दौरान बहक गया था को-एक्टर
  • 2/11

प्रिया ने फिल्म फेयर से बातचीत में बताया कि वो मेरी पहली फिल्म थी, और उसमें मेरा सिर्फ एक किसिंग सीन था. और मुझे उसपर जबसे मैंने स्क्रिप्ट पढ़नी शुरू की थी तबसे डाउट था, और कुछ आपत्ति भी थी.

किसिंग सीन के दौरान बहक गया था को-एक्टर
  • 3/11

'मैं लगातार डायरेक्टर से पूछ रही थी कि आपको ये किसिंग एक्ट इस सीन में क्यों चाहिए. ऐसा नहीं था कि मैं किस करने को तैयार नहीं थी. बल्कि वो उस सीन में जस्टिफाई कैसे करेगा.'

Advertisement
किसिंग सीन के दौरान बहक गया था को-एक्टर
  • 4/11

'मुझे नहीं लगा कि वो किसिंग सीक्वेंस फिट बैठ रहा है. न ही उसकी जरूरत लग रही थी, आप समझा दो तो मैं कर लूंगी. अगर जरूरत है तो मुझे कोई एतराज नहीं है.'

किसिंग सीन के दौरान बहक गया था को-एक्टर
  • 5/11

प्रिया ने आगे कहा कि- लेकिन डायरेक्टर अड़े रहे तो फिर मैंने भी छोड़ दिया कि चलो, अपनी शंकाएं दूर करके कर लेते हैं, देखा जाएगा क्या निकलता है. 

किसिंग सीन के दौरान बहक गया था को-एक्टर
  • 6/11

प्रिया ने बताया कि वो पूरी फिल्म में महज एक किस के लिए तैयार हुई थीं. वो बोलीं- मैंने सिर्फ एक किस के लिए हां किया था लेकिन फिर शूटिंग के वक्त एक्टर खुद से सीन इम्प्रोवाइस किए जा रहा था. 

किसिंग सीन के दौरान बहक गया था को-एक्टर
  • 7/11

प्रिया ने कहा- सीन शूट करते हुए एक्टर बार बार मुझे किस कर रहा था. मुझे नहीं पता क्यों. लेकिन मैं अपने लिए वहां स्टैंड नहीं ले पाई, क्योंकि मुझे नहीं पता था कि कैसे इससे डील करना है. 

किसिंग सीन के दौरान बहक गया था को-एक्टर
  • 8/11

'हम लोग एक ही होटल में रुके थे तो वो एक्टर मुझे लगातार मैसेज भी कर रहा था कि आओ मैं तुम्हें स्विमिंग सिखाता हूं. मैं तुम्हें डिनर पर लेकर चलता हूं. क्या हम ब्रेकफास्ट पर मिल सकते हैं.'

किसिंग सीन के दौरान बहक गया था को-एक्टर
  • 9/11

प्रिया उसके मैसेजेस से हैरान रह गई थीं. वो बोलीं- मेरे साथ ऐसा कभी नहीं हुआ था. मैं इतनी परेशान हो गई थी कि मैं उमेश (उमेश कामत- प्रिया के पति) को कॉल करती थी. वो मेरे साथ आकर 3 दिन तक रहे ताकि फाइनली एक्टर को पता चले कि मैं अकेली नहीं हूं और अपनी लिमिट को समझे.

Advertisement
किसिंग सीन के दौरान बहक गया था को-एक्टर
  • 10/11

प्रिया को इस बात पर हैरानी हुई कि ये जानने के बावजूद कि वो शादीशुदा हैं, मेल एक्टर ने ऐसी हरकत की. एक्ट्रेस अंधेरा, सिटी ऑफ ड्रिम्स और विस्फोट जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.

किसिंग सीन के दौरान बहक गया था को-एक्टर
  • 11/11

All Photos: Instagram @priyabapat

Advertisement
Advertisement