एक स्टिंग ऑपरेशन में पैसा लेते कैद हुए बिहार के निबंधन और उत्पाद मंत्री अवधेश प्रसाद कुशवाहा पर देर रात आखिरकार गाज गिर गई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुशवाहा से मंत्री पद से इस्तीफा मांग लिया. यह स्टिंग यू-ट्यूब और सोशल मीडिया में वायरल हो गया है.
जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष शरद यादव ने पटना में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि स्टिंग के सामने आने के बाद कुशवाहा से मंत्री पद से इस्तीफा ले लिया गया है.
His (Awadhesh Kushwaha) resignation has been sent to the Governor's house: Sharad Yadav
— ANI (@ANI_news)
उन्होंने कहा कि पार्टी पिपरा विधानसभा क्षेत्र से अब दूसरा उम्मीदवार उतारेगी.Party believes that the sting operation is true-Sharad Yadav on Awadhesh Kushwaha
— ANI (@ANI_news)