बिहार चुनाव नजदीक आने के साथ ही प्रदेश की सियासी गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है. ऐसे में गोमांस के मुद्दे को लेकर कुछ बड़े नेता आपस में भिड़ गए हैं.
दरअसल, RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद ने गोमांस को लेकर कुछ ऐसी बातें कहीं, जो केंद्रीय मंत्री और BJP नेता गिरिराज सिंह को नागवार लगी. इसके बाद गिरिराज ने लालू पर हमला बोलने में थोड़ी भी देर नहीं लगाई. गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी लालू को आड़े हाथों लिया.
हिंदू भी खाते हैं बीफ: लालू
लालू प्रसाद ने कहा कि मांस खाने वाले को इससे क्या फर्क पड़ता है कि वह गाय का मांस खा रहा है या बकरे का? हिंदू भी बीफ खाते हैं. इस मामले को सांप्रदायिक रंग दिया जा रहा है.
हालांकि लालू ने आगे यह भी जोड़ दिया कि मांस किसी को नहीं खाना चाहिए, क्योंकि होती हैं.
People should not eat meat at all, it is a cause of many diseases: Lalu Yadav on being asked about
— ANI (@ANI_news)
अपने शब्द वापस लें लालू: गिरिराज
लालू प्रसाद के बयान के बाद गिरिराज सिंह ने उनसे तुरंत बयान वापस लेने की मांग की. गिरिराज ने ट्वीट करके चेतावनी देते हुए कि कहा कि अगर लालू ने शब्द वापस नहीं लिए, तो इस पर आंदोलन किया जाएगा.
लालू बौरा गये है ,हिन्दू गौ पालक कभी गाय नहीं खाते.वोट के लिये हिन्दू को बदनाम न करे.शब्द वापिस ले नहीं तो उनके घर से आन्दोलन शुरू कर दूँगा
— Giriraj Singh (@girirajsinghbjp)
'अपने पिछले काम से ध्यान हटाने में जुटे लालू'
केंद्रीय गृहमंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू ने अपने 15 साल के शासन के दौरान जो किया है, उससे ध्यान हटाने के लिए ही वे बीफ का मुद्दा उठा रहे हैं.
Lalu ji is bringing up issues like beef to distract people from his past record and what he did for 15 years in Govt-Rajnath Singh
— ANI (@ANI_news)
गौरतलब है कि यूपी के इखलाक नाम के एक शख्स का मर्डर हो गया, जिससे इलाके में तनाव है. अब इस मसले पर जमकर बयानबाजी हो रही है.