scorecardresearch
 

केजरीवाल को रोना-धोना छोड़, बड़े हो जाना चाहिए: बेदी

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की सीएम उम्मीदवार किरण बेदी ने अपने प्रतिद्वंदी और 'आप' नेता अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है. उन्होंने गणतंत्र दिवस समारोह में न बुलाए जाने पर ‘रोने-धोने’ के लिए केजरीवाल की खिल्ली उड़ाई है.

Advertisement
X

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए ने अपने प्रतिद्वंदी और 'आप' नेता अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है. उन्होंने गणतंत्र दिवस समारोह में न बुलाए जाने पर ‘रोने-धोने’ के लिए केजरीवाल की खिल्ली उड़ाई है. बेदी ने कहा कि केजरीवाल बेवजह रोना-धोना कर रहे हैं, उन्हें अब बड़े हो जाना चाहिए.

साल 1975 में दिल्ली पुलिस की टुकड़ी की अगुवाई करने वाली बेदी सोमवार को गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान वीआईपी गैलरी में बैठी थीं. बेदी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, ‘मैं समझती हूं कि वह रोना-धोना कर रहे हैं. मेरा मानना है कि उन्हें अब बड़े हो जाना चाहिए. निमंत्रण तब नहीं आते जब आप चाहें. वे किसी और तरह से आते हैं. लेकिन उनकी मांग कभी नहीं की जाती. वे नियम-कायदे से आते हैं या प्रोटोकॉल से आते हैं.’

गौरतलब है कि ‘आप’ ने सरकार पर आरोप लगाया है कि केजरीवाल को न बुलाकर उसने इस मौके क ‘राजनीतिकरण’ किया है. पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेंद्र यादव ने कहा, ‘यह देखना देश का काम है कि क्या किया जा रहा है. गणतंत्र दिवस जैसे पवित्र अवसर का किस तरह राजनीतिकरण किया गया. कैमरा उन पर कुछ ज्यादा ही फोकस कर रहा था.’ यादव ने सरकार पर भी आरोप लगाया कि वह राजनीतिक फायदे के लिए सत्ता का गलत इस्तेमाल कर बेदी के चेहरे पर बार-बार कैमरा फोकस कर रही थी.

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘कैमरा उन पर कुछ ज्यादा ही फोकस कर रहा था. जब सत्ता का गलत इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए होता है तो लोगों को बात समझ में आती है. मैं उम्मीद करता हूं कि चुनाव आयोग भी यह सब देख रहा होगा.’

-इनपुट भाषा से

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement