झारखंड में खत्म हो गए हैं और एग्जिट पोल की मानें तो प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर इस राज्य को लंबे समय बाद एक स्थिर सरकार मिल सकती है. इंडिया टुडे ग्रुप और सिसेरो के एग्जिट पोल के मुताबिक, 81 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी गठबंधन 41 से 49 सीटें जीतकर सत्ता में आ सकता है. यह एग्जिट पोल शुरुआती चार चरणों के मतदान के आधार पर किया गया है.
एग्जिट पोल के मुताबिक, हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) 15 से 19 सीटें जीतकर दूसरे नंबर पर रहेगी जबकि कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों के खाते में 7 से 11 सीटें मिल सकती हैं. अन्य को 8 से 12 सीटों का अनुमान है. 2009 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी गठबंधन के पास सिर्फ 23 सीटें थीं.
अगर वोट फीसदी की बात करें तो बीजेपी को इस बार 36 फीसदी वोट मिल सकते हैं. वहीं जेएमएम को 20, अन्य को 28 और कांग्रेस को 16 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है. झारखंड मुक्ति मोर्चा का वोट फीसदी सबसे ज्यादा (8.3 फीसदी) बढ़ता नजर आ रहा है लेकिन सीटों के मामले में उसे इसका खास फायदा नहीं मिल रहा.
सीटों का अनुमान
|
|
2014 एग्जिट पोल |
2009 की स्थिति |
|
कांग्रेस + Advertisement |
9 (7-11) |
21 |
|
बीजेपी + |
45 (41-49) |
23 |
|
जेएमएम |
17 (15-19) |
18 |
|
अन्य |
10 (8-12) |
19 |
वोट फीसदी
|
|
2014 एग्जिट पोल |
2009 की स्थिति |
नफा नुकसान |
|
कांग्रेस + |
21.6 |
16 |
-5.6 |
|
बीजेपी + |
36 |
30.1 |
+5.9 |
|
जेएमएम |
20 |
11.7 |
+8.3 |
|
अन्य |
28 |
36.7 |
-8.7 |
