scorecardresearch
 

भारी मतदान है बदलाव का संकेतः अरुण जेटली

बीजेपी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के तीसरे दौर में भारी मतदान का होना यह दर्शाता है कि लोग परिवर्तन की इच्छा रखते हैं और इससे केंद्र में एनडीए को सरकार बनाने में मदद मिलेगी.

Advertisement
X
अरुण जेटली
अरुण जेटली

बीजेपी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के तीसरे दौर में भारी मतदान का होना यह दर्शाता है कि लोग परिवर्तन की इच्छा रखते हैं और इससे केंद्र में एनडीए को सरकार बनाने में मदद मिलेगी.

जेटली ने कहा, 'यह, परिवर्तन के लिए लोगों की इच्छा है, जिसने मतदाताओं को बड़ी संख्या में बाहर आने के लिए प्रेरित किया. उच्च वोट प्रतिशत कांग्रेस के लिए बुरी खबर है. उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग मतदान करने के लिए तब आते हैं जब कोई न कोई चीज उन्हें प्रेरित करती है और कल के चुनाव में हुआ भारी मतदान नरेंद्र मोदी द्वारा अगली सरकार बनाने में एनडीए की मदद करेगा.

उन्होंने दावा किया कि महंगाई, भ्रष्टाचार और कांग्रेस का गैर प्रेरक नेतृत्व लोगों को प्रेरित करने में विफल रहा. ऐसे में लोग एनडीए की ओर उम्मीद से देख रहे हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement