scorecardresearch
 

पंचायत आज तक: सोनोवाल ने कहा- PM मोदी का दिया मंत्र अपना रहे हैं

असम में बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के दावेदार सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने युवाओं को निराश किया.

Advertisement
X

असम में बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के दावेदार ने मंगलवार को 'पंचायत आज तक' में कहा कि वे असम को दुनिया में नई पहचान दिलाएंगे. उन्होंने कहा कि तरुण गोगाई को राज्य में बार-बार मौका मिला, लेकिन उन्होंने युवाओं को निराश किया.

सोनोवाल ने कहा कि कांग्रेस असम को बर्बाद करने में लगी है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दिए मंत्र 'सबका साथ सबका विकास' के तहत राज्य में सबको साथ लेकर चल रही है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में राज्य में विकास की रफ्तार थम गई.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement