कोलकाता में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की रैली से पहले कोलकाता पुलिस रैली स्थल पहुंच गई है और परमिशन के पेपर्स मांग रही है. रिपोर्ट के मुताबिक कोलकाता पुलिस ने स्टेज से जुड़े परमिशन मांगे हैं और पेपर न देने पर मंच को तोड़ने को कहा है. इसे लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. बीजेपी कार्यकर्ता रैली स्थल पर अड़े हैं. अमित शाह आज उत्तरी कोलकाता में रैली करने वाले हैं. अमित शाह ने ट्वीट कर कहा है कि आज उत्तरी कोलकाता के धर्मतल्ला में उनका रोड शो है.
रिपोर्ट के मुताबिक रैली स्थल के पास माहौल तनावपूर्ण हो गया है. बीजेपी कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे हैं और पुलिस वालों को घेरने की कोशिश कर रहे हैं. इधर कोलकाता पुलिस और राज्य चुनाव आयोग के अधिकारी सड़कों से पीएम मोदी और अमित शाह का पोस्टर हटा रहे हैं. बीजेपी नेता मुकुल रॉय ने आरोप लगाया है कि राज्य चुनाव आयोग के अधिकारी ममता सरकार के समर्थक के रूप में काम कर रहे हैं.
West Bengal: BJP alleges that party posters and flags were removed by TMC workers and Police ahead of Amit Shah's roadshow in Kolkata. Kailash Vijayvargiya, says,"Mamata ji's goons and police removed all the posters and flags. They escaped soon after we reached here."
— ANI (@ANI)
भारतीय जनता पार्टी इस पूरे मामले को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत करने जा रही है. बीजेपी नेता मुकुल रॉय ने कहा है कि इस पूरे मामले में को लेकर वह चुनाव आयोग को पत्र लिख रहे हैं और जिम्मेदार अधिकरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. बीजेपी नेता हिमंताविश्व शर्मा ने कहा कि ममता नरेंद्र मोदी और अमित शाह के पोस्टर से भी डरी हुई है.
ये नागवार हरकत ठीक नहीं !!! अध्यक्ष जी की कोलकाता रैली को फेल करने के लिए ममता सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही! स्वागत मंच नहीं लगाने दिए गए और सड़क के दोनों और लगाए गुब्बारे और होर्डिंग भी ने निकाल दिए!
ये राजनीतिक वैमनस्यता बहुत भारी पड़ेगी दीदी!
— Chowkidar Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline)
अमित शाह ने कहा है कि वह धर्मतल्ला के शहीद मीनार मैदान से मनिकातल्ला के विवेकानंद हाउस तक रोड शो निकालेंगे. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि कोलकाता में अमित शाह की रैली में अड़ंगेबाजी की कोशिश हो रही है. कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट किया, "अमित शाह जी की रैली में अड़ंगेबाजी, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने भाजपा को परेशान करने के लिए प्रशासन को खुला छोड़ रखा है. अमित शाह जी की रैली में अड़चन डालने के लिए लाऊडस्पीकर को पुलिस ने मुद्दा बना लिया है. ये चुनाव आचार संहिता है या ममता सरकार की हठधर्मी?"
अमित शाह जी की रैली में अड़ंगेबाजी !!! में ने भाजपा को परेशान करने के लिए प्रशासन को खुला छोड़ रखा है! श्री जी की रैली में अड़चन डालने के लिए लाऊड स्पीकर को पुलिस ने मुद्दा बना लिया!
ये चुनाव आचार संहिता है या ममता सरकार की हठधर्मी?
— Chowkidar Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline)
कैलाश विजयवर्गीय ने अपने ट्वीट के साथ एक वीडियो भी जारी किया है. इस वीडियो में वह कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी के साथ बात करते नजर आ रहे हैं. कोलकाता पुलिस के अधिकारी कैलाश विजयवर्गीय को बता रहे हैं कि वे आचार संहिता का पालन नहीं कर रहे हैं. कैलाश विजयवर्गीय ने वीडियो में पुलिसकर्मी के साथ बहस करते नजर आ रहे हैं.
बता दें कि सोमवार को भी पश्चिम बंगाल में अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की कुछ रैलियों को रद्द कर दिया गया था. अमित शाह जादवपुर में रैली करने वाले थे, जबकि योगी आदित्यनाथ की रैली 15 मई को होने वाली थी. बता दें कि 19 मई पश्चिम बंगाल की 9 सीटों पर मतदान होना है. ये सभी सीटें टीएमसी की गढ़ रही हैं.
चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर