scorecardresearch
 
Hazaribagh Lok Sabha Chunav Result 2019: BJP के जयंत सिन्हा ने लहराया परचम, कांग्रेस के गोपाल प्रसाद 5 लाख वोटों से हारे

Lok Sabha Chunav Hazaribagh Constituency Result 2019: झारखंड की हजारीबाग लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने शानदार जीत हासिल की है. उन्होंने अपने करीबी प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल प्रसाद साहू को 479548 वोटों के बड़े अंतर से हराया है.

Advertisement
X
Hazaribagh Lok Sabha Election Result 2019
Hazaribagh Lok Sabha Election Result 2019

झारखंड की हजारीबाग लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने शानदार जीत हासिल की है. उन्होंने अपने करीबी प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल प्रसाद साहू को 479548 वोटों के बड़े अंतर से हराया है. इस चुनाव में  भारतीय जनता पार्टी के जयंत सिन्हा को 728798 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के गोपाल प्रसाद साहू को 249250 वोटों से संतोष करना पड़ा.

हजारीबाग लोकसभा सीट पर 6 मई को पांचवें चरण में वोट डाले गए थे. हजारीबाग लोकसभा सीट पर 65.04 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया था.

जानिए इस चुनाव में किसको कितने वोट मिले

O.S.N.CandidatePartyEVM VotesPostal VotesTotal Votes% of Votes
1GOPAL PRASAD SAHUIndian National Congress24902222824925023.06
2JAYANT SINHABharatiya Janata Party727359143972879867.42
3BHUBNESHWAR PRASAD MEHTACommunist Party of India3207435321092.97
4VINOD KUMARBahujan Samaj Party87682587930.81
5KRISHAN KUMAR SINGHBharat Prabhat Party1688216900.16
6JAGAT KUMAR SONIBhartiya Azad Sena1527015270.14
7BHAWESH KUMAR MISHRABharatiya Jan Kranti Dal (Democratic)1840218420.17
8MISBAHUL ISLAMPeoples Party of India (Democratic)1716017160.16
9MD. MUBARAKJanata Congress1795718020.17
10RAJNI DEVIJai Prakash Janata Dal2131621370.2
11RAJESH RANJANSOCIALIST UNITY CENTRE OF INDIA (COMMUNIST)2179221810.2
12RAMESHWAR RAM KUSHWAHAAll India Forward Bloc2393323960.22
13GAUTAM KUMARIndependent3046230480.28
14TEKOCHAND MAHTOIndependent5608456120.52
15MD. MOIN UDDIN AHMADIndependent156591156601.45
16RAMAVTAR MAHTOIndependent148263148291.37
17NOTANone of the Above75241575390.7

Advertisement

23 मई को मतगणना के दिन कैसे चला रुझान

LIVE 20:10 IST- देखिए अब तक किसको किसको कितने वोट मिले.

LIVE 01:00 IST- अब तक के रूझानों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जयंत सिन्हा बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि कांग्रेस के गोपाल प्रसाद साहू दूसरे नंबर पर चल रहे हैं. जयंत सिन्हा मोदी सरकार में मंत्री भी हैं.

LIVE 01:00 IST-  देखिए अब तक किसको किसको कितने वोट मिले.

कौन-कौन थे प्रमुख उम्मीदवार

झारखंड की हजारीबाग लोकसभा सीट पर इस बार भारतीय जनता पार्टी ने जयंत सिन्हा, कांग्रेस ने गोपाल साहू और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने भुवनेश्वर प्रसाद मेहता को चुनाव मैदान में उतारा था. इनके अलावा बहुजन समाज पार्टी ने विनोद कुमार को टिकट दिया था. हजारीबाग लोकसभा सीट से कुल 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे. 

Lok Sabha Election Results 2019 LIVE: देखें पल-पल का अपडेट

Advertisement

2014 का चुनाव

हजारीबाग लोकसभा सीट पर साल 2014 में 63.26 फीसदी वोटिंग हुई थी, जबकि इससे भी पहले साल 2009 में इस सीट पर 53.10 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया था. पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी के जयंत सिन्हा ने कांग्रेस के सौरभ नारायण सिंह को हराया था. जयंत सिन्हा को करीब 4.06 लाख और सौरभ नारायण सिंह को 2.47 लाख वोट मिले थे यानी जयन्त सिन्हा ने सौरभ नारायण सिंह को लगभग 1.59 लाख के बड़े अंतर से हराया था.

राजनीतिक पृष्ठभूमि

साल 1962 और 1967 के लोकसभा चुनाव में हजारीबाग सीट से निर्दलीय प्रत्याशी बसंत नारायण सिंह ने जीत हासिल की थी. साल 1968 के उपचुनाव में कांग्रेस के मोहन सिंह ओबरॉय ने जीत दर्ज की थी. साल 1971 के चुनाव में कांग्रेस के दामोदर पांडेय ने बाजी मारी थी. साल 1977 और 1980 के लोकसभा चुनाव में जनता पार्टी के बसंत नारायण सिंह ने जीते थे. साल 1984 में कांग्रेस के दामोदर पांडेय ने फिर से जीत हासिल की थी. साल 1989 में बीजेपी के यदुनाथ पांडेय जीतने में कामयाब रहे थे.

साल 1991 में कम्यूनिस्ट पार्टी के भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने जीत हासिल की था. फिर साल 1996 में बीजेपी के महाबीर लाल विश्वकर्मा जीते थे. इसके पश्चात साल 1998 और 1999 का चुनाव बीजेपी के यशवंत सिन्हा जीते थे. साल 2004 में कम्यूनिस्ट पार्टी के भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने जीत दर्ज की थी और साल 2009 में बीजेपी के टिकट पर यशवंत सिन्हा जीते थे. साल 2014 के चुनाव में बीजेपी के टिकट पर यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा ने जीत हासिल की.

Advertisement

सामाजिक तानाबाना

हजारीबाग लोकसभा सीट के अन्तर्गत पांच विधानसभा सीटें हैं, जिनमें बरही, बरकागांव, रामगढ़, मंडू और हजारीबाग विधानसभा सीट शामिल हैं. साल 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान इस सीट पर मतदाताओं की संख्या करीब 15.18 लाख थी, जिनमें 8.12 लाख पुरुष और 7.06 लाख महिला मतदाता शामिल हैं. बता दें कि झारखंड के पर्यटक स्थलों में हजारीबाग झील का प्रमुख स्थान है. हजारीबाग वन्य जीव अभयारण्य, कैनेरी पहाड़ी और रजरप्पा इसके अन्य प्रमुख पर्यटक स्थल हैं.

चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर

Advertisement
Advertisement