आजतक.इन में चीफ सब एडिटर पद पर काम कर रहे अजय भारतीय डिजिटल पत्रकारिता में बीते एक दशक से एक्टिव हैं. न्यूज़ राइटिंग, कॉपी एडिटिंग, एक्सप्लेनर स्टोरीज़, ऑफबीट कंटेंट और डिजिटल कंटेंट स्ट्रैटेजी में माहिर हैं. वर्तमान में वे ब्रेकिंग न्यूज़ हैंडलिंग, पुश नोटिफिकेशन, ऑडियो स्टोरीज़ और SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करते हैं. आजतक. इन के साथ यह उनकी दूसरी पारी है.
अपने करियर में अजय ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. hindi.news18.com में कॉपी एडिटर से लेकर सीनियर कॉपी एडिटर तक की भूमिका निभाई, जहां उन्होंने वेब स्टोरीज़, हाइपरलोकल कंटेंट और सोशल मीडिया मैनेजमेंट सीखा. इसके बाद उन्होंने आजतक.इन में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में काम करते हुए करियर को नई दिशा दी.
अजय ने इसके बाद The Sourrce प्रोडक्शन हाउस में कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में काम करते हुए स्क्रिप्ट और स्टोरी डेवलपमेंट में योगदान दिया. इसके अलावा News Nation Network में चीफ सब-एडिटर के रूप में उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों, चुनाव और बजट कवरेज पर गहन कार्य किया. उनके अनुभव में इलेक्शन कवरेज, बजट एनालिसिस, ऑफबीट और साइंस स्टोरीज़, वीडियो कंटेंट और सोशल मीडिया ऑपरेशंस शामिल हैं.
अजय ने जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा (केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा), बी.एड (CCSU, मेरठ) और बी.एससी (DBRAU, आगरा) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा उन्होंने FTII, पुणे से स्क्रीनप्ले राइटिंग का फाउंडेशन कोर्स और SEO व Canva से जुड़े विभिन्न सर्टिफिकेट कोर्स पूरे किए हैं. उन्हें News18 Hindi में चुनाव कवरेज के लिए “Spot On Award” से अवॉर्ड मिला. अजय वर्तमान में गाजियाबाद में रहते हैं. अजय को राइटिंग, रिसर्च, सिनेमा और नई-नई कहानियों की खोज में विशेष रुचि है. वे डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स के साथ खुद को लगातार अपडेट रखते हैं और पाठकों को सटीक, भरोसेमंद और रोचक कंटेंट देने में माहिर हैं.