कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में इस बार खूब जुबानी हमले चले. क्या कांग्रेस, क्या भारतीय जनता पार्टी, सभी दलों ने एक दूसरे पर तीखे प्रहार किए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी तक के बयानों ने चुनावी मुद्दे बना दिए.