scorecardresearch
 
Advertisement

Karnataka Electio: कर्नाटक में 72 फीसदी मतदान, एग्जिट पोल्स में बनती दिख रही कांग्रेस की सरकार

aajtak.in | बेंगलुरु | 10 मई 2023, 11:39 PM IST

कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों पर मतदान हो चुका है. राज्य में 72 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई है. राज्य में 5.3 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं, इनमें 11.71 लाख वोटर्स पहली बार मतदान करेंगे. राज्य की सभी 224 विधानसभा सीटों पर एक साथ वोटिंग होगी. राज्य में 2.66 करोड़ पुरुष और 2.63 करोड़ महिलाएं हैं.

Karnataka Election Karnataka Election

कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों पर 72 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है. राज्य में 5.3 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं, इनमें 11.71 लाख वोटर्स ने पहली बार मतदान किया है. राज्य की सभी 224 विधानसभा सीटों पर एक साथ वोटिंग हुई. राज्य में 2.66 करोड़ पुरुष और 2.63 करोड़ महिलाएं हैं. जबकि 5.71 लाख से ज्यादा दिव्यांग वोटर्स हैं. 80 वर्ष और उससे ज्यादा आयु के 12.15 लाख वरिष्ठ नागरिकों ने वोट डाला. यहां 16,000 से ज्यादा मतदाता 100 साल से ज्यादा उम्र के हैं.

11:23 PM (3 वर्ष पहले)

कर्नाटक में हुआ 72 फीसदी से ज्यादा मतदान

Posted by :- akshay shrivastava

कर्नाटक में मतदान खत्म होने के बाद वोटिंग प्रतिशत भी सामने आ गया है. जानकारी के मुताबिक राज्य में आखिरी तक 72.67% वोटिंग हुई. 

5:46 PM (3 वर्ष पहले)

5 बजे तक हुआ 65% मतदान

Posted by :- Satyam Baghel

कर्नाटक में 5 बजे तक हुआ 65% मतदान हुआ है. वोटिंग शाम 6 बजे थमेगी. 

3:42 PM (3 वर्ष पहले)

तीन बजे तक हुआ 50% से ज्यादा मतदान

Posted by :- akshay shrivastava

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मतदान जारी है. राज्य में दोपहर 3 बजे तक 52.18 फीसदी मतदान हुआ है.

 

2:34 PM (3 वर्ष पहले)

पूर्व पीएम देवेगौड़ा ने डाला वोट

Posted by :- manish yadav

देश के पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस प्रमुख एच.डी. देवेगौड़ा ने होलेनारसीपुरा में मतदान किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि यह पहले एक छोटा सा गांव था, जो अब एक विकसित कस्बा बन चुका है. यहां बहुमुखी विकास हो रहा है. स्वास्थ्य, शिक्षा की सभी सुविधाएं, यहां उपलब्ध कराई गई हैं, इसका श्रेय यहां के विधायक एच.डी. रवन्ना को जाता है.   

कर्नाटक विधानसभा चुनाव

 

Advertisement
1:39 PM (3 वर्ष पहले)

1 बजे तक 37.25 प्रतिशत वोटिंग हुई

Posted by :- manish yadav

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 1 बजे तक 37.25 प्रतिशत मतदान हुआ.

1:21 PM (3 वर्ष पहले)

कर्नाटक चुनाव में खूब पैसे बांटे जा रहे: बघेल

Posted by :- manish yadav

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनाव पर पूरे देश की नजर है. एक तरफ जहां खूब पैसे बांटे जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ लोगों का प्यार है. मुझे विश्वास है कि 13 मई को भाजपा को सबक मिलेगा.

1:17 PM (3 वर्ष पहले)

डीके शिवकुमार ने चलाया ऑटो

Posted by :- manish yadav

Karnataka Election: कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने अपने निर्वाचन क्षेत्र कनकपुरा में ऑटो चलाया. इस दौरान लोगों की भीड़ जुट गई. इस सीट पर बीजेपी ने डीके शिवकुमार के विरुद्ध आर अशोक तो जद (एस) ने बीआर रामचंद्र का चुनाव मैदान में उतारा है.

कर्नाटक विधानसभा चुनाव

 

12:59 PM (3 वर्ष पहले)

कर्नाटक में 2018 के विधनसभा चुनाव में 72.13% हुई थी वोटिंग

Posted by :- manish yadav

कर्नाटक के विधानसभा चुनावों का ट्रेंड देखें तो पिछले तीन बार से यहां वोटिंग प्रतिशत बढ़ा है. 2018 के विधनसभा चुनाव में 72.13% मतदान हुआ था. इससे पहले 2013 में 70.23 फीसदी वोटिंग हुई थी. वहीं 2008 के चुनाव में 64.91 प्रतिशत मतदान हुआ था.

12:50 PM (3 वर्ष पहले)

कन्नड़ एक्टरों ने डाला वोट

Posted by :- manish yadav

कन्नड़ अभिनेता डाली धनंजय ने अपने परिवार के साथ अरसीकेरे के कालेनहल्ली गांव में वोट डाला. इसी तरह अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने उडुपी में अपना वोट डाला. उधर अभिनेता उपेंद्र राव ने बेंगलुरु में मतदान किया. वह भी अपने परिवार के साथ वोट देने गए थे.

कर्नाटक विधानसभा चुनाव

 

Advertisement
12:07 PM (3 वर्ष पहले)

कांग्रेस जीतेगी 135 सीटें: खड़गे

Posted by :- manish yadav

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि लोग बीजेपी सरकार को बदलना चाहते हैं. वे चाहते हैं कि भ्रष्टाचार को दूर करने वाली और विकास करने वाली सरकार आए, इसलिए लोग चाहते हैं कि कांग्रेस पार्टी आए. कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ 130-135 सीटें जीतेगी.

कर्नाटक विधानसभा चुनाव

 

12:01 PM (3 वर्ष पहले)

'निष्पक्ष चुनाव की कागजों पर ही होती है घोषणा', वोट देने के बाद बोले कुमारस्वामी

Posted by :- manish yadav

कर्नाटक के पूर्व सीएम और जेडीएस नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने कहा कि हर निर्वाचन क्षेत्र में उन्होंने (भाजपा) कितनी राशि का निवेश किया है? ये सब बातें सभी जानते हैं. सिर्फ भाजपा को ही नहीं, मैं हर पार्टी को दोष दूंगा, हर बार हम निष्पक्ष चुनाव के बारे में चर्चा करते हैं, लेकिन केवल कागजों में इसकी घोषणा की जाती है, जो जमीनी हकीकत अलग है.
 

11:58 AM (3 वर्ष पहले)

सिद्धारमैया और कुमारस्वामी ने किया वोट

Posted by :- manish yadav

मैसूर के वरुणा में कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने, तो जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने रामनगर में मतदान किया.
 

11:50 AM (3 वर्ष पहले)

कर्नाटक में 11 बजे तक 20.99% मतदान

Posted by :- manish yadav

कर्नाटक में तेजी से वोटिंग प्रतिशत बढ़ा रहा है. यहां सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हुई है. इसके बाद 9 बजे तक 8.26 फीसदी वोट डाले गए थे. वहीं अब 11 बजे तक यह आंकड़ा बढ़कर 20.99% हो गया है.

कर्नाटक विधानसभा चुनाव

 

11:02 AM (3 वर्ष पहले)

कर्नाटक में 373 करोड़ से ज्यादा का कैश जब्त

Posted by :- manish yadav

वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने ट्वीट किया- चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता के बाद कर्नाटक में 2018 के मुकाबले 4.5 गुना ज्यादा कैश जब्त किया है. उन्होंने बताया कि 2018 में आयोग ने ₹83.83 करोड़ रुपये कैश पकड़ा था, वहीं 2023 में अब तक ₹373.61 करोड़ जब्त किया जा चुका है. उन्होंने कहा- मैंने सोचा था कि डिमोनेटाइजेशन के बाद कैश किसी भी कीमत पर अहम भूमिका नहीं निभा पाएगा! किससे पूछें कि क्या हुआ?

कर्नाटक विधानसभा चुनाव

 

Advertisement
10:09 AM (3 वर्ष पहले)

बदलाव के लिए मतदान करेंगे लोग: डीके शिवकुमार

Posted by :- manish yadav

कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी.के. शिवकुमार ने रामनगर में वोट डलाने के बाद कहा- पिछली बार मोदी जी ने सभी मतदाताओं से कहा था कि वोट डालने से पहले आप अपना गैस सिलेंडर देखें, नमस्कार करें और फिर जाएं. इस बार मैं भी कहूंगा कि हमारे प्रधानमंत्री के अनुरोध और सलाह के अनुसार गैस सिलेंडर की कीमत देखकर ही वोट करें. उन्होंने कहा- आज मतदाताओं के पास एक बड़ा अवसर है. वे बदलाव के लिए मतदान करेंगे. वे एक प्रगतिशील, वैश्विक और विकसित कर्नाटक के लिए मतदान करेंगे. मुझे यकीन है कि वे बदलाव के लिए मतदान करेंगे और कांग्रेस को 141 सीटें देंगे.

CM बोम्मई, डीके शिवकुमार से कुमारस्वामी तक, जानिए कर्नाटक की हाई प्रोफाइल सीटों पर कैसी है जंग?


 

10:01 AM (3 वर्ष पहले)

कर्नाटक में अब तक 8.26 फीसदी वोट डाले जा चुके

Posted by :- manish yadav

कर्नाटक में सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हुई है. यहां 9 बजे तक 8.26 फीसदी वोट डाले जा चुके हैं.

कर्नाटक विधानसभा चुनाव

 

9:21 AM (3 वर्ष पहले)

दक्षिण कन्नड़ में पैसे बांटते बीजेपी नेता का करीबी अरेस्ट

Posted by :- manish yadav

दक्षिण कन्नड़ जिले में पुलिस ने बीजेपी विधायक के करीबी सहयोगी को पैसे बांटते अरेस्ट किया है. जानकारी के मुताबिक बीजेपी विधायक हरीश पूंजा के इशारे पर रुपये बांटते हुए केलागुथु कॉलोनी में नगर पंचायत उपाध्यक्ष जयानंद गौड़ा को रंगेहाथ पकड़ा गया.

(इनपुट: शिल्पा)

9:08 AM (3 वर्ष पहले)

महिलाओं-युवाओं-गरीबों के लिए वोट करें: राहुल 

Posted by :- manish yadav

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कर्नाटक के लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया. उन्होंने ट्वीट किया- कर्नाटक वोट... 5 गारंटी के लिए, महिलाओं के उत्थान के लिए, युवा रोजगार के लिए, गरीब लोगों के हित के लिए. आइए, बड़ी संख्या में मतदान करें, 40% कमीशन मुक्त और प्रगतिशील कर्नाटक बनाने के लिए हाथ मिलाएं.

9:03 AM (3 वर्ष पहले)

चिक्कमगलुरु में दुल्हन ने डाला वोट

Posted by :- manish yadav

कर्नाटक विधानसभा चुनाव जारी है. इस बीच चिक्कमगलुरु के मकोनाहल्ली के मुदिगेरे बूथ संख्या-65 में एक दुल्हन अपना वोट डालने पहुंची.

कर्नाटक विधानसभा चुनाव


 

Advertisement
8:59 AM (3 वर्ष पहले)

कर्नाटक की सभी जातियों की शांति के लिए वोट करें: प्रियंका

Posted by :- manish yadav

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया- आज बिना चूके मतदान करें. बदलाव के लिए वोट करें. 40% भ्रष्टाचार रोकने के लिए, महंगाई रोकने के लिए वोट करें, विकास की 5 गारंटी के लिए वोट करें. कर्नाटक की पहचान को बनाए रखने के लिए मतदान करें. गरीबों को आराम से रहने के लिए वोट दें. कर्नाटक को सभी जातियों के लिए शांति का उद्यान बनाने के लिए मतदान करें. आपका एक वोट कर्नाटक का भविष्य तय करेगा, इसलिए मैं आपसे राज्य के विकास और प्रगति के लिए वोट करने का अनुरोध करती हूं.

 

8:45 AM (3 वर्ष पहले)

कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ने डाला वोट 

Posted by :- manish yadav

कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर खंड्रे ने बीदर के भाल्की इलाके में तो पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता जी परमेश्वर ने तुमकुरु के सिद्धार्थ नगर में अपना वोट डाला.

कर्नाटक विधानसभा चुनाव


 

8:40 AM (3 वर्ष पहले)

'जनता पर नहीं पड़ना चाहिए महंगाई का बोझ', बोलीं सीतारमण

Posted by :- manish yadav

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वोट डालने के बाद कहा,"...महंगाई पर मैं जनता के साथ हूं कि हां, उन पर बोझ नहीं पड़ना चाहिए लेकिन विपक्ष को (इस पर बोलने का) कोई अधिकार नहीं है. उन्हें अपने कार्यकाल को देखना चाहिए ..." कर्नाटक चुनाव के दौरान बजरंग दल-बजरंग बली विवाद पर उन्होंने कहा, "हम हमेशा हनुमान चालीसा पढ़ते हैं, बजरंग बली की पूजा करते हैं, लेकिन वे (कांग्रेस) चुनाव के दौरान ऐसा करते हैं. उन्होंने अपने घोषणापत्र में इसका उल्लेख किया है, यह मूर्खता का एक उदाहरण है." उन्होंने कहा कि बेंगलुरु का इंफ्रास्ट्रक्चर आने वाले दिनों में और अच्छा हो, कर्नाटक में उद्योग को और बढ़ावा मिले, इसके लिए मैंने वोट डाला है. मैंने डबल इंजन सरकार के लिए वोट डाला है.

कर्नाटक विधानसभा चुनाव

 

8:31 AM (3 वर्ष पहले)

अगर वोट नहीं देते तो आलोचना करने का भी अधिकार नहीं: नारायण मूर्ति

Posted by :- manish yadav

इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति अपनी पत्नी सुधा मूर्ति के साथ वोट डालने बेंगलुरु के जयनगर मतदान केंद्र पहुंचे. वोट डालने के बाद नारायण मूर्ति ने कहा, "पहले हम मतदान करते हैं और फिर हम कह सकते हैं कि यह अच्छा है. अगर हम ऐसा नहीं करते हैं तो यह अच्छा नहीं है और फिर हमें आलोचना करने का अधिकार नहीं है."

वहीं उनकी पत्नी लेखिका सुधा मूर्ति ने कहा, "मुझे लगता है कि वोट देना मेरा कर्तव्य है. मतदान लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. किसी भी लोकतंत्र में अगर मतदाता नहीं हैं, तो वह लोकतंत्र बिल्कुल भी नहीं है, इसलिए मैं सभी से मतदान करने का अनुरोध करूंगी."

कर्नाटक विधानसभा चुनाव

 

8:27 AM (3 वर्ष पहले)

लिंगायत, ST, SC, OBC बीजेपी के साथ: विजयेंद्र

Posted by :- manish yadav

बीएस येदियुरप्पा के बेटे और बीजेपी उम्मीदवार बी.वाई. विजयेंद्र ने कहा- मुझे बहुत खुशी है कि मैं जिस क्षेत्र से लड़ रहा हूं, वहां से बीजेपी लगातार जीतती आई है. यह येदियुरप्पाजी की सीट है. हम कम से कम 130 सीट जीतेंगे. लिंगायत, ST, SC, OBC सभी हमारे साथ हैं. सब मिलकर बीजेपी के लिए वोट करेंगे.

Advertisement
8:22 AM (3 वर्ष पहले)

बेंगलुरु में EVM खराब, एक मतदान केंद्र में रुकी वोटिंग

Posted by :- manish yadav

बेंगलुरु के महादेवपुरा के मतदान केंद्र संख्या-170 पर ईवीएम में तकनीकी खराबी आ गई. वहां इसके चलते मतदान रोकना पड़ा गया.

(इनपुट: Sagay Raj)

8:17 AM (3 वर्ष पहले)

कर्नाटक के मंत्री सुधाकर, अशोक ने डाला वोट

Posted by :- manish yadav

बीजेपी नेता और कर्नाटक सरकार में मंत्री के सुधाकर ने चिकबल्लापुर में तो कनकपुरा निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार आर अशोक ने अपना वोट डाला.

8:09 AM (3 वर्ष पहले)

'40 हजार से ज्यादा वोटों से जीतेगा बेटा'

Posted by :- manish yadav

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने वोट डाला. इस दौरान उन्होंने कहा- मैं कर्नाटक के सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे जल्द से जल्द मतदान करें. मुझे यकीन है कि वे बीजेपी को वोट देने वाले हैं. बीवाई  विजयेंद्र को 40 हजार से ज्यादा वोट मिलने वाले हैं और बीजेपी पूर्ण बहुमत से जीतेगी. विजयेंद्र उनके बेटे हैं, जो इस बार शिकारीपुर सीट चुनाव लड़ रहे हैं.

कर्नाटक विधानसभा चुनाव
 

8:05 AM (3 वर्ष पहले)

कर्नाटक के विकास के लिए वोट करें: बसवराज बोम्मई

Posted by :- manish yadav

कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा- "जिस तरह से हमारी पार्टी ने अभियान चलाया, जिस तरह से लोगों ने प्रतिक्रिया दी, उससे मैं बहुत खुश हूं. मैं लोगों से कर्नाटक के विकास के लिए आने और मतदान करने की अपील करता हूं."

कर्नाटक विधानसभा चुनाव

 

7:59 AM (3 वर्ष पहले)

कर्नाटक के गृहमंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने डाला वोट

Posted by :- manish yadav

कर्नाटक के गृहमंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने अपने परिवार के साथ तीर्थहल्ली में वोट डाला. 

कर्नाटक विधानसभा चुनाव

 

Advertisement
7:52 AM (3 वर्ष पहले)

कन्नड अभिनेत्री अमूल्या ने डाला वोट

Posted by :- manish yadav

कन्नड़ अभिनेत्री अमूल्या ने उनके पति के साथ बेंगलुरु के आरआर नगर में वोट डाला.

PM मोदी का वीडियो मैसेज आचार संहिता का उल्लंघन नहीं, चुनाव आयोग का जवाब

विधानसभा चुनाव

 

7:49 AM (3 वर्ष पहले)

हमें साम्प्रदायिक राजनीति के खिलाफ करना है वोट: प्रकाश राज

Posted by :- manish yadav

बेंगलुरु में मतदान करने के बाद अभिनेता प्रकाश राज ने कहा कि हमें साम्प्रदायिक राजनीति के खिलाफ वोट करना है. चुनाव वह जगह है, जहां आपके पास फैसला करने का अधिकार होता है. हमें कर्नाटक को सुंदर बनाना है. सौहार्द बनाकर रखना है:

कर्नाटक चुनाव

 

7:43 AM (3 वर्ष पहले)

निर्मला सीतारमण ने विजय नगर में किया मतदान

Posted by :- manish yadav

 

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बेंगलुरु के विजय नगर में मतदान किया.

कर्नाटक विधानसभा चुनाव

 

 

7:38 AM (3 वर्ष पहले)

कर्नाटक के मंत्री सीएन अश्वथ नारायण ने बेंगलुरु में किया मतदान

Posted by :- manish yadav

कर्नाटक के मंत्री और बीजेपी नेता सीएन अश्वथ नारायण ने बेंगलुरु में मतदान किया. उन्होंने कहा, "लोगों को मुख्य रूप से शासन, विकास और उस पार्टी को प्राथमिकता देनी चाहिए, जो जवाबदेह और पारदर्शी हो. बीजेपी लोगों की पार्टी है. हमें एक ऐसी पार्टी की जरूरत है, जो दुनिया भर के लोगों का प्रतिनिधित्व करने के लिए मजबूत हो."

 

 

7:35 AM (3 वर्ष पहले)

करुणेश्वर मठ के प्रमुख ने किया वोट

Posted by :- manish yadav

 

तुमकुर: श्री राम सेना के अध्यक्ष और करुणेश्वर मठ के प्रमुख, एंडोला सिदालिंगा स्वामी ने मतदान किया.

कांग्रेस का मेनिफेस्टो-बीजेपी का प्रचार, कर्नाटक के चुनावी मुद्दों पर कैसे हावी हो गए 'बजरंग बली'

कर्नाटक विधानसभा चुनाव

 

Advertisement
7:30 AM (3 वर्ष पहले)

येदियुरप्पा ने परिवार के साथ श्री हुच्चराय स्वामी मंदिर में पूजा की

Posted by :- manish yadav

कर्नाटक के पूर्व सीएम और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने चुनाव शुरू होने से पहले अपने परिवार के साथ शिकारीपुर के श्री हुच्चराय स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की. उनके बेटे बीवाई विजयेंद्र शिकारीपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं.

बीएस येदियुरप्पा

 


 

7:26 AM (3 वर्ष पहले)

'लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए फर्स्ट वोटर का स्वागत'

Posted by :- manish yadav

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कर्नाटक के लोगों ने फैसला किया है कि वे एक प्रगतिशील, पारदर्शी और कल्याणकारी सरकार चुनेंगे. आज बड़ी संख्या में मतदान का समय है. बेहतर भविष्य के लिए इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए हम अपने पहली बार के मतदाताओं का स्वागत करते हैं.

कर्नाटक में मुस्लिम कोटा खत्म करने के फैसले पर जारी रहेगी रोक, SC में 25 जुलाई को अगली सुनवाई

 

7:17 AM (3 वर्ष पहले)

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पोलिंग बूथ पर की पूजा

Posted by :- manish yadav

कर्नाटक के गडग जिले में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने वोटिंग बूथ में पूजा करने की कोशिश की. यह घटना गडग कस्बे के उर्दू स्कूल में हुई. बाद में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने खिड़की पर फूल चढ़ाकर पूजा की. हालांकि बाद में चुनाव अधिकारियों ने फूल हटा दिए.

कर्नाटक विधानसभा चुनाव

 

 

7:13 AM (3 वर्ष पहले)

प्रकाश राज ने डाला वोट

Posted by :- manish yadav

दक्षिण के अभिनेता प्रकाश राज अपने परिवार के साथ वोटिंग के लिए मतदान केंद्र पहुंचे. उन्होंने अपना वोट कास्ट किया.

7:07 AM (3 वर्ष पहले)

लोकतंत्र के त्योहार को समृद्ध बनाएं: पीएम मोदी

Posted by :- manish yadav

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील कि कर्नाटक के लोगों, विशेष रूप से युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करें और लोकतंत्र के त्योहार को समृद्ध बनाएं.

PM मोदी का वीडियो मैसेज आचार संहिता का उल्लंघन नहीं, चुनाव आयोग का जवाब
 

Advertisement
6:58 AM (3 वर्ष पहले)

विकास और समृद्धि के लिए करें मतदान: अमित शाह

Posted by :- manish yadav

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक के लोगों से "राज्य में सुशासन, विकास और समृद्धि" के लिए बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की है. उन्होंने ट्वीट किया, "आपका एक वोट एक जन-समर्थक और प्रगति-समर्थक सरकार सुनिश्चित कर सकता है, जो राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा."


 

6:52 AM (3 वर्ष पहले)

सुबह 7 बजे से शुरू होगा मतदान

Posted by :- manish yadav

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा. वहीं  वोटिंग के लिए बेंगलुरु के डॉलर्स कॉलोनी में एक मतदान केंद्र पर तैयारियां चल रही हैं. यहां 224 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में चुनाव हो रहा है.


 

6:01 AM (3 वर्ष पहले)

पीएम मोदी ने 19 रैलियां और 6 रोड शो किए

Posted by :- Ritu Tomar

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 रैलियां और 6 रोड शो किए. गृहमंत्री अमित शाह ने 16 जनसभाएं और 14 रोड शो किए. जबकि इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 10 रैलियां और 16 रोड शो किए.

4:31 AM (3 वर्ष पहले)

येदियुरप्पा का दावा- 135 सीटें जीतेगी बीजेपी

Posted by :- Ritu Tomar

बीजेपी नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने दावा किया है कि बीजेपी राज्य में 135 सीटें जीतने जा रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक डूबता जहाज है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने यूपी में 4-5 महीने तक प्रचार किया था और इसके बाद भी पार्टी 2-3 सीट ही जीत सकी थी.

3:36 AM (3 वर्ष पहले)

650 कंपनियां संभालेंगी सुरक्षा व्यवस्था

Posted by :- Ritu Tomar

मतदान के दौरान कुल 75,603 बैलेट यूनिट (BU), 70,300 कंट्रोल यूनिट (CU) और 76,202 वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) का इस्तेमाल किया जाएगा. राज्यभर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और पड़ोसी राज्यों से भी सुरक्षाबलों को बुलाया गया है. राज्य में पुलिस की 650 कंपनियां सुरक्षा और कानून व्यवस्था संभालेंगी. इनमें 84,119 पुलिस अधिकारी हैं. 58,500 CAPF (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) भी सुरक्षा ड्यूटी पर हैं.

Advertisement
2:12 AM (3 वर्ष पहले)

2,615 उम्मीदवार मैदान में

Posted by :- Ritu Tomar

कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों पर 2,615 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. कुल 58,545 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी. सरकार बनाने के लिए 113 सीटें हासिल करना जरूरी है.

Advertisement
Advertisement