scorecardresearch
 

Gujarat Assembly Election 2022: वडोदरा जिले की पादरा विधानसभा सीट पर क्या कांग्रेस कर पाएगी वापसी

वडोदरा जिले की पादरा विधानसभा सीट पर कुल वोटर की संख्या 2 लाख 37 हजार 788 है. इनमें एक लाख 22 हजार 94 पुरुष और एक लाख 15 हजार 692 महिला वोटर हैं. इसके अलावा 02 अन्य वोटर हैं. यहां के वर्तमान में कांग्रेस के जसपालसिंह महेंद्रसिंह ठाकुर विधायक हैं. सवाल यह है कि क्या इस सीट पर कांग्रेस दोबारा वापसी कर पाएगी.

Advertisement
X
गुजरात विधानसभा चुनाव (प्रतीकात्मक फोटो)
गुजरात विधानसभा चुनाव (प्रतीकात्मक फोटो)

पादरा विधानसभा क्षेत्र वडोदरा जिले और छोटा उदयपुर संसदीय क्षेत्र के तहत आता है. पादरा विधानसभा सीट राजनीतिक प्रयोगशाला मानी जाती है, जहां राजनीतिक विश्लेषकों की नजर रहती है. 

विधानसभा चुनाव 2022 के लिए राजनीतिक दल अपना-अपना वोट बैंक बनाए रखने के लिए जोर लगा रहे हैं. साल 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने यह सीट गंवा दी थी.

साल 2017 के विधानसभा चुनाव में यहां से कांग्रेस के जसपालसिंह महेंद्रसिंह ठाकुर ने जीत दर्ज की थी. बीजेपी के दिनेशभाई बालूभाई पटेल को हार का सामना करना पड़ा था. इस सीट को दोबारा हासिल करने के लिए भाजपा पूरी ताकत से जुट गई है. सवाल यह है कि क्या कांग्रेस इस सीट पर दोबारा वापसी कर पाएगी. 

मतदाताओं के आंकड़े     
पादरा विधानसभा सीट पर कुल वोटर्स की संख्या 2 लाख 37 हजार 788 है. इनमें से एक लाख 22 हजार 94 पुरुष और एक लाख 15 हजार 692 महिला वोटर हैं. इसके अलावा 02 अन्य वोटर हैं.

पादरा विधानसभा सीट पर क्षत्रिय वोटर अहम भूमिका निभाते हैं. इस सीट पर पर क्षत्रिय मतदाता 65 प्रतिशत, पाटीदार मतदाता 12 प्रतिशत, अल्पसंख्यक मतदाता 11 प्रतिशत, एससी-एसटी और ओबीसी वोटर 12 प्रतिशत हैं.

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement