पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 142 सीटों पर बुधवार को मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल के सर्वे आने शुरू हो गए हैं. बंगाल चुनाव को लेकर कई सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल किए हैं, जिसमें से कई सर्वे बीजेपी की सरकार बनाने के अनुमान बता रहे हैं. सिर्फ दो एग्जिट पोल है, जिसके मुताबिक ममता बनर्जी का जादू बंगाल में बरकरार है और टीएमसी की चौथी बार सरकार बनने का दावा किया है.
Peoples Pulse ने एग्जिट पोल के मुताबिक पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से ममता सरकार की सत्ता में वापसी हो रही है और बीजेपी फिर से विपक्ष में बैठेगी. एग्जिट पोल के आंकड़ें देखे तो बीजेपी की सीटें बढ़ जरूर रही हैं, लेकिन बहुमत के आंकड़े से दूर है. ममता बनर्जी एक बार फिर से प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाती नजर आ रही हैं.
Peoples Pulse के सर्वे के अनुसार, पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों में से टीएमसी को 177 से 187 सीटें मिल सकती हैं जबकि बीजपी को 95 से 110 सीटें मिल सकती हैं. यही एक सर्वे है, जिसमें कांग्रेस को एक से 3 सीटें मिल रही हैं तो लेफ्ट को भी एक सीटें मिल सकती हैं.
पीपुल्स पल्स के अलावा भी एक दूसरा एग्जिट पोल भी है, जिसने ममता बनर्जी की सरकार बंगाल में चौथी बार बनने का अनुमान जताया है. जनमत एग्जिट पोल्स के एग्जिट पोल के मुताबिक टीएमसी के 195 से 200 सीटें मिल सकती है तो बीजेपी को 80 से 90 सीटें मिलने का अनुमान है. कांग्रेस को एक से तीन सीटें मिल सकती है तो लेफ्ट के खाते में एक सीट आ सकती है. इसके अलावा अन्य को 3 से 5 सीटें मिलने का अनुमान है.
वहीं, दूसरे एग्जिट पोल बता रहे हैं कि बंगाल में सत्ता परिवर्तन हो सकता है. एग्जिट पोल के चार में से तीन सर्वे में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है तो एक सर्वे में ममता बनर्जी को बढ़त दिखाई गई है. P-MARQ के एग्जिट पोल टीएमसी को 118-138 सीटें मिलती दिख रही है बीजेपी को 150-175 सीटें मिल सकती हैं
Matrize के एग्जिट पोल टीएमसी को 125 से 140 सीट मिल सकती हैं तो बीजेपी को 146-161 सीट मिलने का अनुमान है. इसके अलावा अन्य को 6-10 सीटें मिल सकती हैं. चाणाक्या के एग्जिट पोल टीएमसी को 130-140 सीटें तो बीजेपी को 150-160 सीटें और अन्य - 0 से 6 सीटें मिल सकती हैं.