scorecardresearch
 

बंगाल में स्ट्रॉन्ग रूम पर सियासत! TMC ने जारी किया CCTV फुटेज, चुनाव आयोग ने आरोपों को नकारा

West Bengal Strong Room Controversy: पश्चिम बंगाल में मतगणना से पहले 'धांधली' के आरोपों ने सियासी माहौल का गरमा दिया है. CCTV फुटेज और 'बैलेट बॉक्स' वाले आरोपों पर चुनाव आयोग ने जवाब दिया है. ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं को स्ट्रॉन्ग रूम पर नजर रखने की चेतावनी दी.

Advertisement
X
TMC ने जारी किया 'बैलेट बॉक्स' का CCTV फुटेज.(Photo:ITG)
TMC ने जारी किया 'बैलेट बॉक्स' का CCTV फुटेज.(Photo:ITG)

पश्चिम बंगाल में 4 मई को होने वाली वोटों की गिनती से पहले राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है. तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने एक कथित CCTV फुटेज जारी कर चुनाव आयोग और बीजेपी पर मिलीभगत का आरोप लगाया है. टीएमसी का दावा है कि मतगणना से पहले ही बैलेट बॉक्स के साथ छेड़छाड़ की जा रही है. हालांकि, चुनाव आयोग ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए जवाब दिया है.

दरअसल, TMC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक वीडियो शेयर किया और आरोप लगाया कि बैलेट बॉक्स बिना पार्टी प्रतिनिधियों की मौजूदगी के खोले जा रहे हैं. पार्टी ने आरोप लगाया कि BJP और चुनाव आयोग की सक्रिय मिलीभगत से चुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली की गई है.

पार्टी ने आगे अपने आरोपों में कहा कि चुनाव को प्रभावित करने की कोशिशें अब नाम हटाने और मतदाताओं को डराने-धमकाने से बढ़कर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVMs) से छेड़छाड़ तक पहुंच गई हैं. पार्टी ने इसे हताशा में उठाया गया कदम बताया. 

इन आरोपों के बाद तुरंत विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं. TMC के सीनियर नेता शशि पांजा और कुणाल घोष ने कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम के बाहर धरना शुरू कर दिया है, जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वहां पहुंचने की उम्मीद है. 

Advertisement

इस बीच, ममता बनर्जी सखावत मेमोरियल गर्ल्स हाई स्कूल पहुंच गई हैं, जहां भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के बैलेट रखे हुए हैं. दक्षिण कोलकाता के कई अन्य विधानसभा क्षेत्रों के बैलेट भी इसी स्कूल में रखे गए हैं.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे मतगणना केंद्रों पर चौबीसों घंटे पहरा दें. उन्होंने कहा, "मशीनों की अदला-बदली की साजिश रची जा रही है, लगातार चौकस रहें."

TMC के आरोप 

- जब स्ट्रांग रूम खोला गया तब हमें नहीं बताया गया
- स्ट्रांग रूम में कौन था ? क्या कर रहा था? 
- EVM के साथ छेड़छाड़ की गई है
- BJP और चुनाव आयोग की मिलीभगत का आरोप
- बिना आधिकारिक सूचना के स्ट्रॉन्ग रूम एरिया में गतिविधि

चुनाव आयोग का जवाब 
चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के आरोपों को खारिज कर दिया और कहा:- 

- 7 EVM स्ट्रॉन्ग रूम पूरी तरह सील और सुरक्षित
- सीलिंग उम्मीदवारों, एजेंट्स और ऑब्जर्वर की मौजूदगी में हुई
- वीडियो में दिखी गतिविधि EVM नहीं, पोस्टल बैलेट की प्रोसेस थी
- सभी पार्टियों को पहले से RO के जरिए जानकारी दी गई  
- ईमेल के माध्यम से भी सूचना भेजी गई
- पोस्टल बैलेट सेग्रीगेशन शाम 4 बजे से नियम अनुसार शुरू
- TMC के शेयर किए गए CCTV में शाम 5:55 का समय दिख रहा है 
- EVM स्ट्रॉन्ग रूम पूरी तरह सुरक्षित, लॉक और अनछुए

Advertisement

BJP का दावा
- समीक भट्टाचार्य का दावा- TMC लीडर शशि पांजा चुनाव हार रही हैं 
- निगरानी करने के लिए सुप्रीम कोर्ट भी जा सकते हैं 
- TMC सरकार सिर्फ चार दिन बची है

स्ट्रांग रूम के सामने TMC नेताओं के धरने पर BJP की प्रतिक्रिया

BJP सांसद सौमित्र खानने कहा, "पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुभेंदु अधिकारी से हार गईं और TMC निश्चित रूप से पश्चिम बंगाल से साफ हो गई है. जनता ने TMC को वोट नहीं दिया. आप यह ड्रामा 2-3 दिनों तक देखेंगे.  TMC को लगता है कि वे किसी भी तरह से EVM पर कब्जा कर सकते हैं, ठीक वैसे ही जैसे उन्होंने 2021 में किया था. लेकिन जनता और EC इसे स्वीकार नहीं करेंगे. उन्हें जनादेश स्वीकार करना होगा. ममता बनर्जी अब पूर्व मुख्यमंत्री हैं और शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें हरा दिया है..." 

एंटाली से BJP उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल कहती हैं, "चोर मचाए शोर. यहां के सभी सिस्टम CCTV से कवर हैं - स्ट्रांग रूम, स्ट्रांग रूम के बाहर का इलाका और हर दूसरी जगह. तो, वे इतने घबराए हुए क्यों हैं? उनके प्रतिनिधि बाहर बैठे हैं. यह पहला चुनाव नहीं है जो TMC लड़ रही है. वे प्रक्रिया जानते हैं..."

श्यामपुकुर से BJP उम्मीदवार पूर्णिमा चक्रवर्ती TMC पर हमला बोलते हुए कहा, "उन्हें हार का डर सता रहा है. बंगाल और श्यामपुकुर की जनता ने अपना जनादेश दे दिया है. यही बात श्यामपुकुर से TMC उम्मीदवार को परेशान कर रही है और वह यहां आकर धरने पर बैठ गईं. उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी गैर-कानूनी काम किए. आज भी वे गैर-कानूनी तरीके से धरने पर बैठीं.

Advertisement

उन्होंने अफवाह फैलाने की कोशिश की. लेकिन CCTV फुटेज और बाकी सब कुछ मौजूद है. ऐसी चीजें नहीं की जानी चाहिए. आप TMC के गुंडों को लाते हैं और उनसे नारे लगवाते हैं और गाली-गलौज करवाते हैं. यही TMC की संस्कृति है. लेकिन मैं एक बात कहना चाहूंगी कि आज आप धरने पर बैठीं, 4 मई के बाद लोग आपको फुटपाथ पर बिठा देंगे. आपका खेला खत्म." 

एग्जिट पोल और 4 मई का डर
यह विवाद तब और गहरा गया जब पांच प्रमुख एग्जिट पोल्स ने बंगाल में BJP की निर्णायक बढ़त का अनुमान लगाया. 'टुडेज चाणक्य' ने बीजेपी को 192 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की है, जो बहुमत के आंकड़े 147 से काफी ज्यादा है, वहीं TMC के लिए लगभग 100 सीटों का अनुमान है और अन्य दलों की स्थिति नगण्य है.

यह भी पढ़ें: 'हम मां, "'हम मां, माटी और मानुष की सरकार बना रहे हैं', एग्जिट पोल के बाद ममता बनर्जी का पहला बयान

ममता बनर्जी ने इन अनुमानों को 'बीजेपी का मीडिया अभियान' बताते हुए खारिज कर दिया है और दावा किया है कि टीएमसी 226 से ज्यादा सीटें जीतेगी. उन्होंने पिछले चुनावों, खासकर 2021 के चुनावों का हवाला दिया, जब ऐसे अनुमान अंतिम नतीजों से मेल नहीं खा पाए थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बंगाल में किस स्थिति में BJP? आजतक से बातचीत में Axis My India के प्रदीप गुप्ता ने बताया

बता दें कि पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान हुआ, जिसमें केंद्रीय बलों की भारी तैनाती के बीच 90 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया. BJP ने इस उच्च मतदान को 'पोरिबर्तन' यानी बदलाव का संकेत बताया.

जहां कई सर्वे इस रुझान की पुष्टि करते हैं, वहीं कुछ अन्य सर्वे कड़े मुकाबले या TMC को बढ़त मिलने का अनुमान लगा रहे हैं. चुनावी परिणाम 4 मई को घोषित होंगे. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement