पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में BJP को पूर्ण बहुमत मिल चुका है. सोमवार शाम तक सूबे में बीजेपी को 198 और तृणमूल कांग्रेस (TMC) को 89 सीटें मिल चुकी हैं. यहां हम आपको भवानीपुर और नंदीग्राम विधानसभा की स्थिति के बारे में बताने जा रहे हैं. इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) से शुभेंदु अधिकारी मैदान में हैं. उनके खिलाफ एक सीट भवानीपुर से TMC उम्मीदवार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उम्मीदवार हैं.
Updates:-
Suvendu Adhikari Vidhan Sabha Chunav Result Updates: शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भवानीपुर सीट पर चुनाव हरा दिया है. 20 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद शुभेंदु अधिकारी को 73,917 वोट मिले, जबकि ममता बनर्जी को 58,812 वोट हासिल हुए हैं. इस तरह शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15,105 वोटों के अंतर से पराजित कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है.
शुभेंदु अधिकारी की सीट भबानीपुर का क्या है हाल, हर अहम अपडेट जानने के लिए यहां क्लिक करें
शुभेंदु अधिकारी की सीट नंदीग्राम का क्या है हाल, हर अहम अपडेट जानने के लिए यहां क्लिक करें
04:30 PM- भवानीपुर से ममता बनर्जी बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी से आगे चल रही हैं
02:30 PM- नंदीग्राम में भाजपा के शुभेंदु अधिकारी 11 हजार वोटों से आगे हैं, TMC 8वें राउंड तक पिछड़ी हुई है
01:15 PM: भवानीपुर में ममता बनर्जी ने बढ़त बना ली, शुभेंदु अधिकारी 15 हजार वोटों से पीछे
01:00 PM- नंदीग्राम में भाजपा के शुभेंदु अधिकारी TMC के पवित्र कर से आगे चल रहे हैं
10:30 AM- भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी बढ़त बनाए हुए हैं, ममता बनर्जी पिछड़ीं
10:00 AM- पहले दौर के अंत में शुभेंदु अधिकारी 3000 वोटों से आगे चल रहे हैं
09:20 AM- भवानीपुर से ममता बनर्जी और नंदीग्राम से शुभेंदु अधिकारी आगे
09:09 AM: भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी अपने आवास से निकले
07:17 AM: नंदीग्राम और भवानीपुर से BJP उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने कहा, "...मैंने लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की. ईश्वर हमारे साथ हैं. एक ऐसी सरकार आने वाली है जो सनातन धर्म के हितों की रक्षा करेगी."
07:10 AM: भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में मतगणना केंद्र के बाहर BJP और TMC एजेंटों में बहस
07:04 AM: सखावत मेमोरियल गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल स्थित मतगणना केंद्र के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया
बंगाल विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2026 का हर अहम अपडेट यहां चेक करें
06:55 AM:- नंदीग्राम सीट के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी
06:40 AM:- काउंटिंग सेंटर के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात.
06:25 AM- काउंटिंग से पहले BJP और TMC कार्यकर्ताओं का मतगणना केंद्र के बाहर जमावड़ा लगाना शुरू
पश्चिम बंगाल रिजल्ट 2026: किस सीट पर कौन जीता, कौन हारा? यहां चेक करें Full List of Winners
06:05 AM- भवानीपुर विधानसभा सीट से TMC की उम्मीदवार और CM ममता बनर्जी का मुकाबला BJP के शुभेंदु अधिकारी के बीच
भवानीपुर: ममता बनर्जी का अजेय किला
दक्षिण कोलकाता का यह एलीट इलाका मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का घर माना जाता है. 2011 में सत्ता परिवर्तन के बाद से TMC यहां कभी नहीं हारी है.
इतिहास: 1951 से अब तक यहां 12 चुनाव हुए हैं. सिद्धार्थ शंकर रे जैसे दिग्गज भी यहां से जीत चुके हैं.
विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2026: बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी का हर अहम अपडेट, यहां चेक करें
ममता का रिकॉर्ड: 2011 के उपचुनाव में ममता बनर्जी ने यहां 54,213 वोटों से जीत दर्ज की थी. हालांकि 2021 के मुख्य चुनाव में उन्होंने नंदीग्राम का रुख किया था, लेकिन उपचुनाव में वापस भवानीपुर आकर प्रियंका टिबरेवाल को 58,835 वोटों के रिकॉर्ड अंतर से हराया.
वोटर प्रोफाइल: यहां लगभग 21.80% मुस्लिम मतदाता हैं. यह पूरी तरह शहरी सीट है जहां एलीट क्लास और मध्यम वर्गीय परिवारों का मिला-जुला प्रभाव है.
नंदीग्राम: आंदोलनों की धरती और सत्ता का केंद्र
हल्दी नदी के किनारे बसा नंदीग्राम 2007 के भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन के बाद से बंगाल की राजनीति का 'एपिसेंटर' रहा है.
2021 का महामुकाबला: पिछले चुनाव में ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच यहां ऐतिहासिक मुकाबला हुआ था, जिसमें शुभेंदु अधिकारी ने महज 1,956 वोटों से ममता बनर्जी को शिकस्त दी थी.
रणनीतिक महत्व: 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने यहां से 8,200 वोटों की बढ़त हासिल की थी, जो शुभेंदु अधिकारी के मजबूत होते प्रभाव को दर्शाता है.
वोटर प्रोफाइल: यहां ग्रामीण मतदाता 96.65% हैं. मुस्लिम आबादी करीब 23.60% है और अनुसूचित जाति के मतदाता 16.46% हैं. यहां की उपजाऊ जमीन और मत्स्य पालन स्थानीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं.
क्या बदलेगा इतिहास?
नंदीग्राम में जहां भाजपा आत्मविश्वास से भरी है, वहीं टीएमसी अपनी हार का बदला लेने के लिए पूरी ताकत झोंक रही हैण् भवानीपुर में ममता बनर्जी की वफादारी उनके वोटरों के साथ अटूट दिखती है, लेकिन भाजपा यहां भी सेंध लगाने की कोशिश में है.