प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के कृष्णा नगर में चुनवी रैली संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि झालमुरी ने कई लोगों को झटका दिया है. इस बार मतदात का रिकोर्ड बनना चाहिए. मैं देख रहा हूं. पिछले 50 साल में ये पहला चुनाव है, जिसमें हिंसा कम से कम हुई है. इस बार बंगाल का चुनाव बंगाल की जनता जनार्दन लड़ रही है. मैं जहां भी जा रहा हूं लोग एक ही बात कहते हैं- 'अब बहुत हो गया है.'
पीएम मोदी रैली के दौरान स्पीच दे रहे थे, इसी दौरान एक बच्चे से बात करने लगे. उन्होंने सामने खड़े बच्चे से कहा, "बेटा बैठ जाओ, वर्ना गिर जाओगे. तुम्हारे हाथ में जो कमल है, वो खिलने वाला है."
नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैं इलेक्शन कमीशन को दिल से बधाई देता हूं कि उन्होंने एक बार फिर बंगाल की धरती पर डेमोक्रेसी की इज्ज़त बनाए रखी है. इलेक्शन कमीशन की शांतिपूर्ण वोटिंग पक्का करने में कामयाबी एक बहुत बड़ी कामयाबी है. मैं यहां के सरकारी कर्मचारियों को भी बधाई देता हूं कि उन्होंने इस बार शांतिपूर्ण वोटिंग कराने में अपनी भूमिका ज़िम्मेदारी से निभाई."
'मिठाइयां और झालमुड़ी...'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "डर खत्म हो रहा है और भरोसा आगे बढ़ रहा है. जिनकी आवाज़ें सालों तक दबाई गई थीं, वे अब पूरे आत्मविश्वास के साथ बोल रहे हैं- परिवर्तन चाहिए, BJP सरकार चाहिए. पुडुचेरी और असम में ज़ोरदार वोटिंग हुई है. हमने देखा है कि जहां भी वोटिंग ज़्यादा होती है, वहां बीजेपी को ज़बरदस्त जनादेश मिलता है. पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत का जश्न मनाया जाएगा. मिठाइयां और झालमुड़ी बांटी जाएंगी."
यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव के पहले फेज की खास बातें, जो तय करेंगी नई विधानसभा की शक्ल
नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि कृष्णनगर में आज डर पर भरोसे का भरोसा साफ दिख रहा है. यह जोश, यह जोश, यह जोश भरोसे का है. डर जा रहा है, भरोसा आगे बढ़ रहा है. जिनकी आवाज़ें सालों से दबाई गई थीं, वे अब एक साथ बोल रहे हैं. गांव-गांव, गली-गली, औरतें-मर्द, जवान-बुज़ुर्ग सब बोल रहे हैं.