scorecardresearch
 

'मुसलमानों से सिर्फ दरी बिछवाई...', ओवैसी के इस बयान से राजभर भी सहमत, सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना

ओम प्रकाश राजभर ने हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के हालिया बयानों का समर्थन करते हुए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने मुस्लिम समुदाय का राजनीतिक इस्तेमाल केवल रैलियों में किया है और उन्हें मुख्यमंत्री पद देने से हमेशा इनकार किया है.

Advertisement
X
राजभर ने ओवैसी के बयान का किया समर्थन. (File Photo: ITG)
राजभर ने ओवैसी के बयान का किया समर्थन. (File Photo: ITG)

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि ओवैसी सही कह रहे हैं. राजभर ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाया कि इन पार्टियों ने मुसलमानों का इस्तेमाल केवल रैलियों में कालीन (दरी) बिछाने तक सीमित रखा, लेकिन मुख्यमंत्री पद देने की बात कभी नहीं की.

अंबेडकर नगर पहुंचे कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने असदुद्दीन ओवैसी के हालिया बयानों पर सहमति जताई. राजभर ने दो टूक में कहा कि ओवैसी जो कुछ भी कह रहे हैं, वह जमीनी हकीकत है. विपक्षी दलों ने हमेशा मुस्लिम समुदाय की सियासी हिस्सेदारी को दरकिनार किया है. जब भी सत्ता संभालने की बारी आई तो इन दलों ने मुसलमानों को पीछे छोड़ दिया.

'सपा ने 4 बार बनाई सरकार'

सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर कड़ा प्रहार करते हुए राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने प्रदेश में चार बार मुसलमानों के समर्थन से सरकार बनाई. इसके बावजूद उन्होंने मुस्लिमों को केवल रैलियों में दरी बिछाने के काम में लगाए रखा. एक बार भी किसी मुस्लिम नेता को मुख्यमंत्री बनाने की बात नहीं की गई. सरकार बनते ही अखिलेश यादव ने सिर्फ अपने समुदाय के लोगों को बढ़ावा दिया और मुसलमानों को पूरी तरह पीछे छोड़ दिया.

'कांग्रेस ने मुसलमानों को किया नजरअंदाज'

कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि कांग्रेस का रवैया भी मुसलमानों के प्रति हमेशा ऐसा ही रहा. कांग्रेस ने भी मुसलमानों का इस्तेमाल केवल रैलियों में दरी बिछवाने तक सीमित रखा. जब मुख्यमंत्री तय करने की बात आई तो उन्हें नजरअंदाज कर दिया. कांग्रेस जब भी सत्ता में आई, वह अपने निजी हितों में व्यस्त रही. इस लिए ओवैसी जो कह रहे हैं, वो सही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement