scorecardresearch
 

केरलम चुनाव: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 37 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

केरल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने 37 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं, जिसमें कन्नूर सीट को लेकर चल रहा सस्पेंस भी खत्म हो गया है.

Advertisement
X
केरलम चुनाव: कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट. (File Photo :ITG)
केरलम चुनाव: कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट. (File Photo :ITG)

कांग्रेस ने गुरुवार को 9 अप्रैल को होने वाले केरल विधानसभा चुनाव के लिए 37 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है. कांग्रेस ने कन्नूर विधानसभा सीट से टीओ मोहनन को मैदान में उतारा है, जहां से दिग्गज नेता के. सुधाकरन टिकट मांग रहे थे. इस लिस्ट के साथ ही कांग्रेस ने राज्य की उन सभी 92 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, जिन पर वह चुनाव लड़ रही है.

कन्नूर सीट पर उम्मीदवार के चयन को लेकर लंबे समय से खींचतान चल रही थी, क्योंकि सांसद के. सुधाकरन वहां से चुनाव लड़ना चाहते थे. हालांकि, पार्टी के सामूहिक निर्णय को मानते हुए उन्होंने अपनी दावेदारी वापस ले ली, जिसके बाद टी. ओ. मोहनन के नाम पर मुहर लगी.

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में उदुमा से के. नीलकंदन, त्रिकारिपुर से संदीप वारियर और कल्लियांसेरी से राजीवन कपाचेरी शामिल हैं.  जबकि मट्टन्नूर से चंद्रन थिल्लेनकेरी और पट्टांबी से टी. पी. शाजी को चुनावी मैदान में उतारा गया है.

वहीं, पूर्व विधायक के. एस. सबरीनाथन को नेमम निर्वाचन क्षेत्र से टिकट दिया गया है, जहां उनका मुकाबला वी. शिवनकुट्टी और राजीव चंद्रशेखर जैसे कद्दावर नेताओं से होगा.

इसके अलावा कांग्रेस ने एक चौंकाने वाला रणनीतिक फैसला लेते हुए अंबालाप्पुझा निर्वाचन क्षेत्र में अपना उम्मीदवार घोषित नहीं करने के संकेत दिए हैं. यहां पार्टी पूर्व माकपा नेता जी. सुधाकरन को समर्थन दे सकती है.

इससे पहले कांग्रेस ने मंगलवार को अपनी पहली लिस्ट जारी कर 55 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था, जिससे अब राज्य की चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement