केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने पांच साल पहले मिली करारी हार से उबरते हुए ऐतिहासिक वापसी की है. 9 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में UDF ने 102 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया और राज्य की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ फिर से साबित कर दी.
इस जीत के साथ ही कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) (CPI-M) के नेतृत्व वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) की लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने की कोशिश पर रोक लग गई.
यह नतीजा 2021 के चुनावों के बिल्कुल उलट है, जब मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के नेतृत्व में LDF ने परंपरा तोड़ते हुए लगातार दूसरी बार सरकार बनाई थी, जिससे कांग्रेस का मनोबल काफी गिर गया था.
केरल विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2026 का हर अहम अपडेट यहां चेक करें
यहां केरल की सभी विधानसभा सीटों की जानकारी दी जा रही है. आप राज्य की जिस विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम देखना चाहते हैं, नीचे दिए गए बॉक्स में सर्च करके देख सकते हैं. आइए देखते हैं किस सीट से कौन सी पार्टी का उम्मीदवार को बढ़त मिल रही है.