scorecardresearch
 

असम चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, हिमंता सरकार में मंत्री नंदिता गरलोसा कांग्रेस में शामिल

गरलोसा निवर्तमान विधानसभा में हाफलोंग का प्रतिनिधित्व करती हैं. भाजपा ने इस बार इस सीट से रुपाली लांगथासा को अपना उम्मीदवार बनाया है. मुख्यमंत्री हिमंता विश्व सरमा ने रविवार को हाफलोंग स्थित गारलोसा के घर जाकर उनसे मुलाकात भी की थी.

Advertisement
X
इस बार बीजेपी ने नंदिता गरलोसा का टिकट काट दिया था जिसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गईं. (Photo-X)
इस बार बीजेपी ने नंदिता गरलोसा का टिकट काट दिया था जिसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गईं. (Photo-X)

असम की सियासत में चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर हुआ है. हिमंता सरकार में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री नंदिता गरलोसा रविवार को औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल हो गईं. भाजपा द्वारा टिकट न दिए जाने के बाद उन्होंने यह फैसला लिया है. अब वह कांग्रेस के टिकट पर अपनी मौजूदा सीट हाफलोंग (Haflong) से चुनाव लड़ेंगी.

कांग्रेस के बयान के मुताबिक, पहले इस सीट से पार्टी ने अपने राज्य महासचिव निर्मल लांगथासा को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्होंने “जनहित” में अपना टिकट नंदिता गरलोसा के लिए छोड़ दिया. पार्टी ने कहा कि गरलोसा पिछले पांच साल से दीमा हसाओ की आवाज रही हैं और उन्होंने हमेशा अपने सिद्धांतों पर राजनीति की है.

गरलोसा असम सरकार में खेल और युवा कल्याण मंत्री थीं और वह मौजूदा विधानसभा में हाफलोंग सीट का प्रतिनिधित्व कर रही थीं. इस बार भाजपा ने उनकी जगह नए चेहरे रुपाली लांगथासा को टिकट दिया, जिसके बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी.

यह भी पढ़ें: असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 7 उम्मीदवारों की अंतिम सूची, 101 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि नंदिता को भाजपा में अपनी सिद्धांतों पर अडिग रहने की कीमत चुकानी पड़ी. पार्टी ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा आदिवासियों की जमीन बड़े कॉरपोरेट्स को बेचने में रुचि रखती है. बता दें कि भाजपा ने इस बार गार्लोसा की जगह नए चेहरे रूपाली लांगथासा को हाफलोंग से मैदान में उतारा है.

Advertisement

दिलचस्प बात यह है कि रविवार को ही मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने हाफलोंग जाकर नंदिता गार्लोसा से उनके घर पर मुलाकात की थी, लेकिन यह बैठक बेनतीजा रही और उन्होंने कुछ ही घंटों बाद कांग्रेस का हाथ थाम लिया.

असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए 9 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि मतगणना 4 मई को होगी. ऐसे में नंदिता गरलोसा का कांग्रेस में शामिल होना और हाफलोंग से चुनाव लड़ना इस सीट पर मुकाबले को दिलचस्प बना सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement