scorecardresearch
 

असम विधानसभा चुनाव: TMC ने जारी की दूसरी लिस्ट, 7 उम्मीदवारों के नाम घोषित

असम विधानसभा चुनाव के लिए टीएमसी ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. मंदिया सीट से शरमन अली अहमद को उम्मीदवार बनाया गया है. ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट में कुल 7 नामों की घोषणा की है.

Advertisement
X
असम में विधानसभा चुनाव के लिए 9 अप्रैल 2026 को वोटिंग होगी. (Photo-PTI File)
असम में विधानसभा चुनाव के लिए 9 अप्रैल 2026 को वोटिंग होगी. (Photo-PTI File)

असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. पार्टी ने अध्यक्ष ममता बनर्जी के नेतृत्व में कई नामों की घोषणा की है. बता दें, असम विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 9 अप्रैल 2026 को होगा, इसके बाद चुनाव के परिणाम 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे.

दूसरी लिस्ट में कुल 7 नामों की घोषणा की गई है. इसमें मंदिया सीट से शरमन अली अहमद को उम्मीदवार बनाया गया है वहीं, हाजो-सुआलकुची (SC) से रोजी अहमद (फुनु दास) उम्मीदवार होंगे.

यहां देखें दूसरी सूची में शामिल उम्मीदवार के नाम: 

  • मंदिया सीट – शरमन अली अहमद
  • हाजो-सुआलकुची (SC) – रोजी अहमद (फुनु दास)
  • गुवाहाटी सेंट्रल – अविजीत मजूमदार
  • चाबुआ-लाहोवाल – इनुस कुमार कंडापन
  • मरियानी – परेश बोरा
  • करीमगंज नॉर्थ – परिमल रंजन रॉय
  • करीमगंज साउथ – अजीज अहमद खान (रानू खान)

शुक्रवार को कांग्रेस ने जारी की थी चौथी लिस्ट

कांग्रेस ने शुक्रवार को असम विधानसभा चुनाव के लिए अपनी चौथी सूची जारी की थी. कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने 7 नामों का ऐलान किया था. बता दें इसमें तंगला से रोहित पारिगा, विश्वनाथ से जयंत बोरा और नावबोइचा (SC) से डॉ. जॉय प्रकाश दास को उम्मीदवार बनाया गया है.

इसके अलावा महमोरा से ज्ञानदीप मोहन और हैलाकांडी सीट से राहुल रॉय को मौका दिया गया हैय वहीं, जालुकबारी सीट से कांग्रेस ने बिदिशा नियोग को उम्मीदवार घोषित किया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement