scorecardresearch
 

'नीचे कौन क्या बोल रहा है, ज्यादा तवज्जो नहीं देते', BJP नेता पर डिप्टी सीएम अजित पवार का पलटवार

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने भाजपा प्रवक्ता और एकनाथ शिंदे गुट के नेता के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि  हमने अमित शाह, पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस के साथ चर्चा की है. नीचे कौन बोल रहा है. वो इस बात को ज्यादा तवज्जो नहीं देते. उन्होंने यह भी कहा कि मैं किसी पर टीका-टिप्पणी नहीं करना चाहता... मैं मेरा काम करता हूं.

Advertisement
X
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार (Photo: PTI)
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार (Photo: PTI)

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के बाद से सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में लगातार तकरार जारी है. अब महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी चीफ अजित पवार ने बीजेपी प्रवक्ता के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि हमने अमित शाह, पीएम मोदी के साथ चर्चा की है. नीचे कौन बोल रहा है. इस बात पर ज्यादा जोर नहीं देते.

दरअसल, बीते दिनों भाजपा प्रवक्ता गणेश हेक ने अजित पवार गुट के एनसीपी पर निशाना साधते हुए कहा कि ता उन्हें (NCP) को महायुति गठबंधन को छोड़ देना चाहिए. भाजपा नेता के इसी बयान पर पलटवार करते हुए उपमुख्यमंत्री ने प्रतिक्रिया दी है. 

उन्होंने कहा कि  हमने अमित शाह, पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस के साथ चर्चा की है. नीचे कौन बोल रहा है. वो इस बात को ज्यादा तवज्जो नहीं देते.

'मैं मेरा काम करता हूं'

साथ ही उन्होंने एकनाथ शिंदे के गुट वाली शिवसेना के नेता और महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत पर भी निशाना साधा हैं. उन्होंने कहा कि मैं किसी पर टीका-टिप्पणी नहीं करना चाहता... मैं मेरा काम करता हूं... मैं काम करने वाला व्यक्ति हूं... कौन क्या बोलता है, मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता.

क्या बोले तानाजी सावंत

Advertisement

29 अगस्त को एक कार्यक्रम में बोलते हुए तानाजी सावंत ने कहा कि मैं शिवसैनिक हूं. यह सच है कि हमारी जिंदगी में कांग्रेस और एनसीपी की कभी नहीं बनी. मैं जब से छात्र था, तब से कभी तालमेल नहीं बैठा. यह हकीकत है. आज, अगर मैं उनके (एनसीपी) साथ कैबिनेट में भी बैठता हूं, तो बाहर आने के बाद मुझे उल्टी आती है. मैं इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता.

उन्होंने कहा कि मैं बेशक कैबिनेट में एनसीपी चीफ अजित पवार के साथ बैठता हूं लेकिन जैसे ही मैं बाहर आता हूं, मुझे उल्टी आने लगती है. इसे रोका नहीं जा सकता. ऐसा नहीं है कि इसे बदला नहीं जा सकता बल्कि हम अपने सिद्धांतों को लेकर प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कहा कि एलर्जी वाले शख्स को जैसे गोलियां खाने पर उल्टियां गिरती हैं. वैसी ही स्थिति मेरे साथ है.

नवंबर का खत्म होगा कार्यकाल

आपको बता दें कि अक्टूबर-नवंबर में महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव हो सकते हैं, क्योंकि महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल नवंबर, 2024 में समाप्त हो रहा है. हालांकि, अभी इलेक्शन कमीशन ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम का ऐलान नहीं किया है.

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement