scorecardresearch
 

नर्सरी एडमिशन: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में हुआ ड्रॉ

सरकारी स्कूलों में नर्सरी एडमिशन के लिए मंगलवार को ड्रॉ निकला.

Advertisement
X
nursery admission delhi government school
nursery admission delhi government school

निजी स्कूलों की तर्ज पर ही अब दिल्ली के सरकारी स्कूलों में भी ड्रॉ के जरिये एडमिशन हो होने की तैयारी है और पहला ड्रॉ आज यानी कि मंगलवार को आयोजित किया जा रहा है.

नर्सरी, केजी और कक्षा एक में एडमिशन सूची भी आज ही 3 बजे तक जारी कर दी जाएगी.

इसके बाद ही सरकारी स्कूलों में एडमिशन प्रोसेस शुरू होगा. 5 अप्रैल को दस्तावेजों की जांच करने के बाद एडमिशन प्रोसेस शुरू होगा. एडमिशन प्रक्रिया 10 अप्रैल तक चलेगी.

गौरतलब है कि दिल्ली के सर्वोदय स्कूलों में नर्सरी, केजी और कक्षा में एडमिशन के लिए 31 मार्च तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे.

शिक्षा निदेशालय के आंकड़ों के अनुसार 450 सर्वोदय स्कूलों में से 150 स्कूलों में नर्सरी और केजी की कक्षाएं शुरू की गई हैं.

इन स्कूलों को छोटे बच्चों के लिहाज से तैयार किया गया है. दीवारों पर तस्वीरें चिपकाई गई हैं और रंगीन खिलौने और बेंच की व्यवस्था की गई है.

Advertisement

बता दें कि नर्सरी एडमिशन प्रोसेस पूरा होते ही th और 9th में एडमिशन शुरू हो जाएगा.

इसके लिए 17 अप्रैल से 19 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा.

Advertisement
Advertisement