scorecardresearch
 

NTA UGC-NET, IGNOU, DU  के एंट्रेंस टेस्ट की डेट जारी, जानें डिटेल

NTA UGC-NET, IGNOU, DU की परीक्षाओं की तारीख जारी कर दी गई है. जानें- कैसे करना है आवेदन.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

नेशनल टेंस्टिंग एजेंसी ( NTA) ने UGC- NET, IGNOU OPENMAT और PhD, दिल्ली विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा और ICAR AIEEA परीक्षा सहित विभिन्न परीक्षाओं की संशोधित तिथियों की घोषणा की है. संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, यूजीसी नेट 16 से 25 सितंबर के बीच आयोजित किया जाएगा.

दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा 6 सितंबर से 11 सितंबर तक आयोजित की जाएगी. इग्नू ओपन मेट एमबीए की परीक्षा 15 सितंबर को और पीएचडी प्रवेश परीक्षा अक्टूबर में आयोजित की जाएगी. ICAR AIEEA UG परीक्षा 7 और 8 सितंबर को आयोजित होने वाली है, इसके PG और PhD स्तर की परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा अभी नहीं की गई है.

इसके अलावा, एनटीए ने AIPGET परीक्षा को स्थगित कर दिया है जो पहले 29 अगस्त के लिए निर्धारित की गई थी. परीक्षा 29 सितंबर को आयोजित की जाएगी. इन परीक्षाओं के एडमिट कार्ड प्रत्येक परीक्षा के शुरू होने से 15 दिन पहले जारी किए जाएंगे. एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्रों की तारीख, समय और स्थान होगा.

Advertisement

शुरुआत में ये परीक्षाएं मई और जून में आयोजित होनी थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण सभी परीक्षाओं को स्थगित करना पड़ा.

NTA ने पहले ही JEE Mains और NEET UG परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी है. JEE मेन्स 1 से 6 सितंबर और NEET UG 13 सितंबर को आयोजित किया जाएगा. इन परीक्षाओं के लिए सुप्रीम कोर्ट ने भी अनुमति दे दी है.

Advertisement
Advertisement