scorecardresearch
 

अब केवल 3 बार दे पाएंगे NEET एग्‍जाम!

जल्‍द ही NEET एग्‍जाम देने पर सरकार नया नियम ला सकती है. जानिए क्‍या होगा ये...

Advertisement
X
NEET
NEET

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्‍ट यानी NEET के जरिए देश भर के सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में MBBS और डेंटल कोर्सों में एडमिशन होता है. हर साल लाखों की संख्‍या में छात्र ये एग्‍जाम देते हैं. अब सरकार जल्‍द ही परीक्षा देने के नियमों में बदलाव कर सकती है.


कहा जा रहा है कि अभ्‍यर्थियों की उम्र को 25 साल तक सीमित किया जा सकता है. रिजर्व केटेगरी के लिए ये सीमा 30 साल की होगी. खबरों के मुताबिक एक नया बदलाव ये हो सकता है कि अब कोई भी परीक्षार्थी केवल 3 बार ही यह परीक्षा दे सकेगा.

उम्र सीमा को 17 से 25 साल तक करने के पीछे एक कारण ये भी है कि पिछले कुछ सालों में 35 साल से अधिक आयु के छात्रों ने भी ये परीक्षा दी है. गौरतलब है कि इस साल अभी तक छात्र बेसब्री से NEET 2017 के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं.

Advertisement
Advertisement