ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज यानी AIIMS ने MBBS कोर्स के लिए फॉर्म जारी कर दिए हैं. ये कोर्स नई दिल्ली, पटना, भोपाल, जोधपुर, भुवनेश्वर, ऋषिकेश और रायपुर केंद्रों पर कराया जाएगा. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तिथि 23 फरवरी है. इस दिन शाम 5 बजे तक आवेदन किए जा सकते हैं.
कौन कर सकता है आवेदन
जिन छात्रों ने कक्षा 12वीं इंग्लिश, फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी से पास की है या एग्जाम दिया है वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. जनरल केटेगरी के 60 प्रतिशत मार्क्स वाले छात्र ही आवेदन कर सकते हैं. जबकि रिजर्व केटेगरी के लिए ये क्राइटीरिया 50 प्रतिशत का है.
कब होगा एग्जाम
एंट्रेस एग्जाम पूरे देश में 28 मई 2017 को आयोजित किया जाएगा.
कैसे एप्लाई करें
AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. वहां पर क्लिक करें.
अब Academic courses पर क्लिक करें.
अब undergraduate category में जाकर MBBS को चुनें.
इसके बाद आपको एक लिंक दिेखेगा, AIIMS MBBS - 2017 Registration has been started
अब ऑनलाइन आवेदन करें.