scorecardresearch
 
स्‍कूलों में पाठ्यक्रम का हिस्‍सा होंगे सड़क सुरक्षा नियम

महाराष्‍ट्र सरकार ने सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए सड़क सुरक्षा नियमों को स्‍कूलों में सिलेबस का हिस्‍सा बनाने की योजना बनाई है. ऐसा किए जाने के पीछे बीते सालों में सड़क दुर्घटना के बढ़ते आंकड़े हैं. नियमों को पाठ्यक्रम का हिस्‍सा बनाने के लिए बेहतर तरीके की तलाश की जा रही है.

Advertisement
X
Symbolic Image

राज्‍य सरकार जल्‍द ही आने वाले सत्र में इस योजना को लागू करेगी. ठाणे में आयोजित सड़क सुरक्षा को लेकर हो रही एक कैंपेन के दौरान इस बात की घोषणा राज्‍य सरकार ने की. सड़क दुर्घटना के बढ़ते आंकड़ों को शून्‍य पर लाने के लिए राज्‍य सरकार पूरी तरह जुट गई है. इस बदलाव का राज्‍य पुलिस ने भी स्वागत किया है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement