scorecardresearch
 

दिल्ली यूनिवर्सिटी: अंतरराष्ट्रीय कंपनी से स्टूडेंट को एक करोड़ का पैकेज

डीयू के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट (FMC) के एक स्टूडेंट को एक विदेशी कंपनी की ओर से एक करोड़ के सालाना पैकेज का ऑफर मिला है.

Advertisement
X
DU Placement
DU Placement

दिल्ली यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट (FMC) के स्टूडेंट्स के लिए इस साल का प्लेसमेंट काफी अच्छा रहा. एक स्टूडेंट को एक अंतरराष्ट्रीय कंपनी से 1,50,000 अमेरिकी डॉलर (एक करोड़ से अधिक) का पैकेज ऑफर किया गया है.

पिछले साल के मुकाबले इस साल यहां स्टूडेंट्स को 20 फीसदी से अधिक औसत वेतन मिला है. वहीं, एक और स्टूडेंट को 38 लाख रुपये का सालाना पैकेज ऑफर किया गया है. एफएमएस की प्लेसमेंट संयोजक डॉ. कविता सिंह ने बताया कि इस साल तीन दिन में ही समाप्त हो गई थी.

सबसे ज्यादा को अर्नस्ट एंड यंग ने नौकरी दी है. इस कंपनी ने यहां 13 स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट किया है. वहीं, एक्सेंचर ने 9, स्टार इंडिया ने 8 और आईटीसी ने 7 स्टूडेंट्स को नौकरी दी है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement