scorecardresearch
 

ट्रंप लेंगे शपथ, 8 साल पहले आज ही के दिन ओबामा बने थे राष्ट्रपति

आठ साल पहले बराक ओबामा ने भी आज के ही दिन अमेरिका का इतिहास बदलते हुए पहले अश्वेत राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी. बराक ओबामा के बारे में जानें कुछ दिलचस्प बातें...

Advertisement
X
बराक ओबामा
बराक ओबामा

अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर बराक ओबामा का कार्यकाल समाप्त हो गया है और आज डोनाल्ड ट्रम्प आधिकारिक तौर पर अमेरिका के सर्वोच्च पद की शपथ लेंगे.


आपको बता दें कि दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्क को पहला अश्वेत राष्ट्रपति मिलने में 238 साल लग गए. यह सुनहरा दिन दिखाने वाले बराक ओबामा ने 8 साल पहले आज ही के दिन राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी.


साल 2009 में ने अपनी स्पीच में कहा था कि 'जिस शख्स के पिता 60 साल पहले शायद यहां के किसी रेस्तरां में काम न कर पाते, वो आज आपके सामने खड़ा होकर सबसे बड़ी शपथ ले रहा है.'


अमेरिका के इतिहास में 17वें ऐसे राष्ट्रपति बनें, जो दो बार चुने गए.

ओबामा बनें 5वें सबसे नौजवान राष्ट्रपति.

Advertisement
Advertisement