scorecardresearch
 

क्या इस हफ्ते कभी भी जारी हो सकता है यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट? ऐसे करें चेक 

दावा किया जा रहा है कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट इस हफ्ते कभी भी जारी हो सकता है. ऐसे में छात्र परिणाम जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. अगर किसी कारण साइट स्लो हो जाता है, तो छात्र डिजीलॉकर पर भी जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

Advertisement
X
UP Board रिजल्ट का अपडेट.(Photo : ITG)
UP Board रिजल्ट का अपडेट.(Photo : ITG)

उत्तर प्रदेश के लाखों छात्रों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है. दावा किया जा रहा है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश जल्द ही 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बोर्ड ने रिजल्ट की तैयारी पूरी कर ली है और इसे इस सप्ताह कभी भी परिणाम जारी हो सकता है. ऐसे में छात्रों और अभिभावकों की नजर अब सिर्फ रिजल्ट डेट और टाइम पर टिकी हुई है. रिजल्ट आने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर देख सकते हैं. 

कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कॉपियों की जांच पूरी कर ली गई है. करीब डेढ़ लाख शिक्षकों ने लाखों कॉपियों का मूल्यांकन किया है. साथ ही स्कूलों की ओर से इंटरनल और प्रैक्टिकल मार्क्स पहले ही अपलोड किए जा चुके हैं. अब रिजल्ट केवल परिणाम आने का इंतजार है. 

एक साथ जारी होगा रिजल्ट 

हर साल की तरह इस साल भी यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों के रिजल्ट साथ में जारी करेगा. रिजल्ट का ऐलान प्रेस कॉन्प्रेस के जरिए किया जाएगा. परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर शेयर की जाएगी. 

कैसे चेक करें बोर्ड रिजल्ट?

  • रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इस तरह परिणाम देख सकते हैं. 
  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. 
  • यूपी बोर्ड 10वीं या 12वीं बोर्ड रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें. 
  • इसमें अपना रोल नंबर और स्कूल कोड भरें. 
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें. रिजल्ट स्क्रीन पर शो हो जाएगी. 

डिजीलॉकर पर भी देख सकते हैं रिजल्ट

Advertisement

कई बार बड़ी संख्या में छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर  रिजल्ट देखने जाते हैं जिसकी वजह से साइट स्लो हो जाती है. ऐसे में डिजीलॉकर पर भी चेक कर सकते हैं. 

  • सबसे पहले डिजीलॉकर ऐप या वेबसाइट पर जाएं. 
  • अपने मोबाइल नंबर की मदद से लॉगिन करें. 
  • एजुकेशन सेक्शन पर जाएं और वहां रिजल्ट सर्च करें. 
  • रोल नंबर डालें और सबमिट कर दें. रिजल्ट स्क्रीन पर शो होने लगेगा. 
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement