scorecardresearch
 

पिता की गया में हार्डवेयर की दुकान और बेटा बन गया जेईई एडवांस्ड का टॉपर, IIT बॉम्बे से करेंगे पढ़ाई!

जेईई एडवांस्ड 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. ऐसे में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल करने वाले शुभम कुमार की कहानी युवाओं को प्रोत्साहित कर रही है. मीडिल क्लास परिवार से आने वाले शुभम का लक्ष्य अब आईआईटी बॉम्बे है. उनके पिता हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं शुभम के बारे में. 

Advertisement
X
JEE Advanced topper Shubham Kumar
JEE Advanced topper Shubham Kumar

जेईई एडवांस्ड 2026 के नतीजे घोषित होने के साथ ही देश को एक नया टॉपर मिल गया है. आईआईटी दिल्ली जोन के अंतर्गत आने वाले शुभम ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल किया है जिसके बाद से उनकी चर्चा हर ओर हो रही है. शुभम मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं. मीडिल क्लास परिवार से होने के बावजूद उनके सपने आसमान को छूने के हैं. उनकी इस सफलता के पीछे कड़ी मेहनत और लगन सबसे बड़ी ताकत है. 

कौन हैं शुभम कुमार? 

बता दें कि शुभन ने जेईई परीक्षा में 360 में से 330 नंबर हासिल कर टॉप किया है. उन्होंने अपनी शुरुआती परीक्षा गया में ही की. इसके बाद आगे की पढ़ाई करने के लिए राजस्थान चले गए. यहीं से उन्होंने जेईई की तैयारी शुरू की. अब उनका लक्ष्य आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना है.  

पिता चलाते हैं हार्डवेयर की दुकान

बता दें कि शुभम के पिता शिव कुमार गया में ही हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं. वहीं, उनकी मां गृहिणी हैं. बेटे की इस सफलता से माता-पिता के खुशी का कोई ठिकाना नहीं है. बेटे के बारें में बात करते हुए मां इमोशनल हो गई और कहा कि हमेशा से हम चाहते थे कि हमारा बेटा कुछ बड़ा करें.  

जेईई मेन्स में हासिल किए थे 300 नंबर 

Advertisement

शुभम की मेहनत का अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है कि उन्होंने जेईई मेन्स में भी कमाल किया था. शुभन ने जेईई मेन्स परीक्षा में 300 में से 300 अंक हासिल किया था. शुभम में अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद, शिक्षकों के मार्गदर्शन और राजस्थान के कोटा शहर के कॉम्पिटिटिव माहौल को दिया. उन्होंने ये भी बताया कि पढ़ाई के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी और रोज 7 से 8 घंटे की पढ़ाई करते थे. 

JoSAA काउंसलिंग की तैयारी 

इस लक्ष्य को हासिल करने के बाद शुभम अब JoSAA 2026 काउंसलिंग की तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने ये साफ कहा है कि  उनकी पहली और आखिरी पसंद देश का सबसे प्रतिष्ठित आईआईटी बॉम्बे कैंपस है. वह यहां से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement