scorecardresearch
 

CBSE 10th: इलाहाबाद, चेन्नई, देहरादून, त्रिवेंद्रम रिजन के रिजल्ट घोषित, www.cbse.nic.in पर देखें

CBSE ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट Cbseresults.nic.in पर 10वीं के नतीजे घोषि‍त कर दिए हैं. सीबीएसई ने अपनी वेबसाइट पर नतीजे जारी किए.

Advertisement
X
CBSE ने घोष‍ित किए 10वीं के नतीजे (photo : PTI)
CBSE ने घोष‍ित किए 10वीं के नतीजे (photo : PTI)

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE ने कक्षा 10वीं का रिजल्‍ट जारी कर दिया है. छात्र इसे सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं. अभी इलाहाबाद, चेन्नई, देहरादून, त्रिवेंद्रम रिजन के रिजल्ट घोषित हुए हैं.

गौरतलब है कि पहले ये खबरें आ रही थीं कि रिजल्‍ट 31 मई को जारी किया जा सकता है. पर सीबीएसई ने प्रेस नोट जारी कर यह जानकारी दी है कि क्लास 10वीं के रिजल्‍ट शनिवार, 3 जून को सुबह 10 बजे जारी किए जाएंगे. हालांकि रिजल्‍ट सुबह 10 बजे जारी नहीं किए गए.

रिजल्‍ट का इंतजार छात्र और अभिभावक सुबह से ही कर रहे थे पर रिजल्‍ट दोपहर में जारी किए गए.

ऐसे चेक करें रिजल्‍ट
- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- Secondary School Examination (Class X) Results 2017 लिंक पर क्लिक करें.
- रोल नंबर डालें.
- सब्मिट करें. आपके स्‍क्रीन पर रिजल्‍ट दिखने लगेगा.
- प्रिंटआउट लेकर रख लें.

Advertisement

बता दें कि सीबीएसई ने क्लास 12th के नतीजे रविवार को जारी किया था, जिसमें 12वीं की परीक्षा देने वाले 82.02 फीसदी बच्चे पास हुए. साल 2016 में 12वीं में 83.5 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे.

इन वेबसाइट्स पर भी आप रिजल्‍ट देख सकते हैं-
results.nic.in
cbseresults.nic.in
cbse.nic.in

स्‍टूडेंट्स NIC और MTNL के इन फोन नंबर्स के जरिए भी अपना रिजल्‍ट जान सकते हैं. IVRS के जरिए रिजल्‍ट देखा जा सकेगा.
National Informatics Centre: 011 - 24300699
MTNL: 011 -28127030

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement