scorecardresearch
 

राम मंदिर के दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, बोले- शुभ मुहूर्त निकलवाने को कहा है

अखिलेश यादव ने कहा कि केदारेश्वर धाम का निर्माण पूरा होने के बाद वह अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने जरूर जाएंगे. उन्होंने पवन पांडे से महंतों और पंडितों से पूछकर शुभ मुहूर्त निकालने को कहा है. वहीं, उन्होंने योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने की सलाह दी.

Advertisement
X
अखिलेश यादव ने कहा- शुभ मुहूर्त निकलते ही अयोध्या राम मंदिर दर्शन करने जाएंगे.([File Photo)
अखिलेश यादव ने कहा- शुभ मुहूर्त निकलते ही अयोध्या राम मंदिर दर्शन करने जाएंगे.([File Photo)

समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि उन्होंने संकल्प लिया था कि केदारेश्वर धाम का निर्माण पूरा होने के बाद वह अयोध्या में राम मंदिर में दर्शन करने जरूर जाएंगे. उत्तर प्रदेश के देवरिया में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को लेकर भी बयान दिया. अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी खुद को सनातनी पार्टी बताती है, जबकि सनातन सत्य और सेवा का रास्ता है.

अखिलेश यादव ने कहा कि उन्होंने संकल्प लिया था कि जैसे ही केदारेश्वर धाम का निर्माण पूरा हो जाएगा, वह अयोध्या में राम मंदिर में दर्शन करने जरूर जाएंगे. उन्होंने सनातन को सत्य और सेवा का रास्ता बताया. अखिलेश यादव ने कहा कि उन्होंने पवन पांडे जी से महंतों और पंडितों से पूछकर शुभ मुहूर्त निकालने को कहा है. 

लखनऊ में अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने की सलाह देने के बारे में कहा कि यह चुनौती नहीं, बल्कि राजनीतिक सलाह थी. उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री को अयोध्या की जनता पर इतना भरोसा है, तो उन्हें वहां से चुनाव लड़ना चाहिए. अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या अंतरराष्ट्रीय पहचान वाला शहर बन सकता था, लेकिन वहां के लोगों के साथ भेदभाव हुआ. उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों की दुकानें और घर ले लिए गए, जमीनों का अधिग्रहण हुआ, लेकिन उन्हें बाजार भाव नहीं मिला.

Advertisement

जेवर एयरपोर्ट के नाम पर क्या बोले अखिलेश?

जेवर एयरपोर्ट का नाम नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखे जाने पर अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसे फैसले सरकार के हाथ में हैं. हालांकि, भारतीय और सनातनी परंपराओं में किसी व्यक्ति के जीवित रहते स्मारक, एयरपोर्ट या दूसरी जगहों का नाम उसके नाम पर रखने का चलन नहीं है.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नाम पर एयरपोर्ट का नाम इसलिए रखा जा रहा है, क्योंकि सरकार को पता है कि उसकी सत्ता जाने वाली है. उन्होंने आरोप लगाया कि डबल इंजन सरकार के पास जनता को दिखाने के लिए कोई काम नहीं है. अखिलेश यादव ने कुशीनगर एयरपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि समाजवादियों ने वहां एयरपोर्ट दिया था, लेकिन बीजेपी सरकार उसे चला नहीं पाई. उन्होंने नोएडा एयरपोर्ट को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement