scorecardresearch
 

How To Reuse Old Sponge: बेकार पड़ा पुराना स्पंज इन 5 कामों के लिए साबित होगा 'जादू की छड़ी'! इस्तेमाल करते ही होंगे हल, फेंकने की ना करें गलती

How To Reuse Old Sponge: पुराना और घिसा हुआ किचन स्पंज फेंकना एक बड़ी गलती साबित हो सकती है. अगर स्पंज को अच्छी तरह साफ करके सुखाया जा सकता है, तो इसे घर के कई कामों में दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है. पेंटिंग और कांच के नाजुक सामान की सुरक्षा से लेकर बच्चों के लिए DIY स्टैंप बनाने और दराज को ऑर्गनाइज करने तक, पुराने स्पंज के ये 5 स्मार्ट इस्तेमाल आपके काफी काम आ सकते हैं.

Advertisement
X
पुराना स्पंज छोटे-छोटे लीकेज को रोकने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. (Photo: ITG)
पुराना स्पंज छोटे-छोटे लीकेज को रोकने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. (Photo: ITG)

How To Reuse Old Sponge: रसोई में बर्तन साफ करने के लिए इस्तेमाल होने वाला स्पंज कुछ समय बाद गंदा और घिसा हुआ नजर आने लगता है. ऐसे में ज्यादातर लोग उसे बेकार समझकर सीधे कूड़ेदान में फेंक देते हैं. लेकिन अगर स्पंज बहुत ज्यादा खराब नहीं हुआ है और उसे अच्छी तरह धोकर सुखाया जा सकता है, तो उसे फेंकने की जरूरत नहीं है. पुराने स्पंज को आप घर के कई छोटे-बड़े कामों में दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं.

इससे न सिर्फ बेकार सामान का दोबारा इस्तेमाल हो जाएगा, बल्कि पैकिंग, क्राफ्ट और घर की छोटी-मोटी परेशानियों में भी ये काम आ सकता है. हालांकि, ध्यान रखें कि जिस स्पंज का इस्तेमाल आप पहले किसी तेज केमिकल या किसी हानिकारक कंपाउंड को सोखने के लिए कर चुके हैं, उसे दोबारा इस्तेमाल न करें. आइए जानते हैं पुराने किचन स्पंज के 5 ऐसे इस्तेमाल, जो आपके काफी काम आ सकते हैं.

1. पेंटिंग में आएगा काम: घर में किसी छोटी चीज पर पेंट या टच-अप करना हो तो पुराने स्पंज को ब्रश की जगह इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे धोकर अच्छी तरह सुखाएं और छोटे टुकड़ों में काट लें. थोड़ा सा पेंट लगाकर पहले कार्डबोर्ड पर एक्स्ट्रा पेंट निकालें, फिर सतह पर हल्के हाथ से दबाते हुए लगाएं. इससे हल्की टेक्सचर वाली फिनिश भी मिल सकती है.

Advertisement

2. कांच और नाजुक सामान को बचाएं: कांच के गिलास, बोतल या सिरेमिक सामान को पैक करते समय स्पंज के टुकड़े कुशन का काम कर सकते हैं. साफ और सूखे स्पंज को काटकर डिब्बे के नीचे और सामान के बीच रखें. इससे चीजें आपस में टकराने से बचेंगी और टूटने का खतरा कम होगा.

3. छोटे लीकेज में आएगा काम: नल या पाइप से हल्का पानी टपक रहा हो और रिपेयर में थोड़ा समय लग रहा हो, तो स्पंज कुछ देर पानी सोखने में मदद कर सकता है. इसे ट्रे या कंटेनर में रखकर इस्तेमाल करें और भरने पर बदलते रहें. ध्यान रखें, ये सिर्फ अस्थायी उपाय है, लीकेज का इलाज नहीं.अगर पानी बिजली के सॉकेट, तार या इलेक्ट्रिकल उपकरण के पास है, तो इस तरीके का इस्तेमाल न करें.

4. बच्चों के लिए बनाएं DIY स्टैंप: पुराने स्पंज से बच्चों के क्राफ्ट के लिए आसान स्टैंप भी बना सकते हैं. स्पंज पर दिल, पत्ता, सितारा या कोई आसान डिजाइन बनाकर उसे काट लें. अब थोड़ा पेंट लगाकर कागज पर दबाएं. पहले किसी पुराने कागज पर इसका ट्रायल कर लें.

5. दराज में सामान को टकराने से बचाएं: दराज या स्टोरेज बॉक्स में रखी चीजों के बीच स्पंज के छोटे टुकड़े लगाने से वे आपस में टकराने से बच सकती हैं. स्पंज को जरूरत के हिसाब से स्ट्रिप या चौकोर आकार में काटकर इस्तेमाल करें. जब यह गंदा या घिस जाए, तो इसे बदल दें.

Advertisement

हर पुराने स्पंज को दोबारा इस्तेमाल न करें
स्पंज को दोबारा इस्तेमाल करने से पहले देखें कि वो किन चीजों के कॉनटैक्ट में रहा है. अगर उसमें तेज केमिकल, तेल या ज्यादा गंदगी लगी है, तो उसे दोबारा इस्तेमाल न करें. साफ और सूखे स्पंज को DIY, पैकिंग और क्राफ्ट जैसे कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है. इसे मिट्टी या कंपोस्ट में डालने से भी बचें, क्योंकि कई स्पंज सिंथेटिक इंग्रेडिएंट्स से बने होते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement