बिहार बोर्ड आज 12वीं कॉमर्स का रिजल्ट
जारी कर सकता है. बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा
देने वाले परीक्षार्थी बिहार बोर्ड की ऑफिशियल
वेबसाइट www.biharboard.ac.in
और
www.biharboard.bih.nic.in
पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
HT में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार बिहार
बोर्ड के अध्ययक्ष आनंद किशोर ने बताया है कि
कम वेतन और सर्विस कंडिशन की वजह से शिक्षक
समय से आंसर शीट का मूल्यांकन नहीं करते थे.
इस प्रक्रिया के दौरान कई समस्याओं के बावजूद
हमने मई के आखिर तक रिजल्ट लाने की कोशिश
की है.
ऐसे देखें अपना रिजल्ट
- बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- लिंक पर क्लिक करें.
- नये पेज पर खुले फॉर्म में अपने डिटेल्स
भरें.
- रिजल्ट आपके सामने होगा.
- रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड कर उसे सेव कर लें और उसका एक प्रिंट निकाल लें.
बता दें कि साल 2017 में 13 लाख छात्रों ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी और 16 लाख छात्रों ने 10वीं की परीक्षा दी.