West Bengal Board of Secondary Education द्वारा आयोजित माध्यमिक (Secondary) 10वीं के रिजल्ट्स 24 से 31 मई के बीच जारी किए जाएंगे.
आप अपना रिजल्ट पश्चिम बंगाल बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट wbresults.nic.in और wbbse.org. पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
HT में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार WBBSE के वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की. अधिकारी ने कहा कि रिजल्ट्स ऑनलाइन दिखाने के लिए हम कुछ और वेबसाइट्स के साथ भी टाइअप कर सकते हैं. 10वीं के रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये की जाएगी.
कंपल्सरी लैंग्वेज के मुद्दे पर अधिकारी ने कहा कि बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए 3 भाषाओं को पढ़ना अनिवार्य होगा. इन तीन भाषाओं में एक बांग्ला है्.
कैसे चेक करें अपना रिजल्ट
- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- रिजल्ट के लिए उपयुक्त लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर और जन्म तिथि एंटर करें.
- सब्मिट करें.
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर सामने होगा.
- रिजल्ट डाउनलोड करें और उसे सेव करें. उसका एक प्रिंट भी निकालकर रख लें.