scorecardresearch
 

कौन हैं राजेशवरी सुवे एम? जो बनीं UPSC CSE Exam की दूसरी टॉपर

राजेशवरी सुवे एम UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 की दूसरी टॉपर हैं. वे तमिलनाड़ू की रहने वाली हैं. उन्होंने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल किया है. 

Advertisement
X
राजेशवरी सुवे एम UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 की दूसरी टॉपर हैं. (Photo:upsconline.nic.in)
राजेशवरी सुवे एम UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 की दूसरी टॉपर हैं. (Photo:upsconline.nic.in)

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज सिविल सेवा परीक्षा सीएसई 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है. इस साल जहां पहले स्थान पर अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया है. वहीं, दूसरे स्थान पर तमिलनाड़ू की रहने वाली राजेशवरी सुवे एम ने अपनी जगह बनाई है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. यह परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित में से एक जानी जाती है.  

कौन है राजेशवरी सुवे एम?

राजेश्वरी सुवे एम ने UPSC में दूसरी रैंक हासिल कर अविश्वसनीय उपलब्धि हासिल की है. राजेश्वरी सुवे एम तमिलनाड़ू की रहने वाली हैं. उन्होंने इस परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल किया है. बता दें कि UPSC को देश का सबसे कठिन एग्जाम माना जाता है. इस सफलता से पहले वह तमिलनाडु में टीएनपीएससी ग्रुप की टॉपर (उप कलेक्टर) के रूप में पहले से ही एक प्रेरणा थीं और उनकी यह उपलब्धि उन्हें देश में सबसे प्रतिष्ठित  सिविल सेवा उम्मीदवारों में से एक के रूप में स्थापित करती है. खास बात यह है कि वह टॉप 5 में एकमात्र महिला टॉपर हैं. हर साल लाखों छात्र इस परीक्षा में बैठते हैं लेकिन लास्ट लेवल तक आते-आते कुछ ही उम्मीदवार ही रह जाते हैं. राजेश्वरी की कहानी उन सभी लोगों के लिए प्रेरणादायक है जो संतुलन बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. उन्होंने तमिलनाडु पुलिस स्टेशन (TNPSC) परीक्षा के जरिए उप कलेक्टर का पद हासिल किया. इसके बाद उन्होंने प्रशासनिक अध्ययन में भारतीय प्रतियोगी परीक्षाओं की माउंट एवरेस्ट जैसी कठिन परीक्षा को भी पास किया है. 

Advertisement

सभी 958 उम्मीदवारों का चयन 

इस बार परीक्षा में 958 उम्मीदवारों में 317 जनरल कैटेगरी, 104 ईडब्ल्यूएस, 3306 ओबीसी, 158 एससी, 73 एसटी वर्ग के हैं. रिजल्ट की घोषणा के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट का ऐलान भी कर दिया गया है. उम्मीदवार PDF में नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं. UPSC परीक्षा के लिए कुल 958 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई थी. इसके लिए परीक्षा का आयोजन 22 अगस्त से 31 अगस्त 2025 के बीच किया गया था, हालांकि, इसका इंटरव्यू 26 फरवरी 2026 को पूरा हो गया था.  
 

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर रिजल्ट से जुड़े सेक्शन पर क्लिक करें. 
  • इसके बाद से सिविल सर्विस (मेन/फाइनल) एग्जाम, [Year] Result के लिंक पर क्लिक करें. 
  • रिजल्ट PDF के फॉर्म में ओपन हो जाएगा. इसके बाद अपने रोल नंबर या नाम खोजने के लिए PDF में सर्च फंक्शन का यूज करें. 
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement