scorecardresearch
 

जानें कौन हैं अनुज अग्निहोत्री, जिन्होंने UPSC में किया टॉप, राजस्थान के रावतभाटा से है कनेक्शन

अनुज अग्निहोत्री UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के टॉपर हैं. वे राजस्थान के रहने वाले हैं. उन्होंने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया और पूरे देश में सबसे ज्यादा अंक प्राप्त किए.

Advertisement
X
UPSC को भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है. (Photo: ITG)
UPSC को भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है. (Photo: ITG)

संघ लोक सेवा आयोग ( यूपीएससी ) ने आज सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है. इस बार अनुज अग्निहोत्री ने पहला स्थान हासिल किया है. उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइटों upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर अपने परिणाम देख सकते हैं. पहले अगस्त 2025 में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी. इसके बाद सफल उम्मीदवारों का फरवरी 2026 में इंटरव्यू लिया गया. इन सभी चरणों के बाद यूपीएससी ने अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की है. 

.

 

UPSC टॉपर अनुज अग्निहोत्री कौन हैं?
अनुज अग्निहोत्री UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के टॉपर हैं. अनुज अग्निहोत्री राजस्थान के रावतभाटा के रहने वाले हैं. उन्होंने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया. अनुज राजस्थान के जोधपुर के रहाटा गांव के रहने वाले हैं. लेकिन, उनके पिता रावतभाटा में काम करते थे और उनकी शुरुआती पढ़ाई वहां से हुई है. इसके बाद वो ग्रेजुएशन करने के लिए जोधपुर चले गए. जहां उन्होंने एम्स से एमबीबीएस से पढ़ाई की है. उन्होंने 2023  में एमबीबीएस की पढ़ाई की थी. 

इसके बाद उन्होंने Danics जॉइन किया था, जो Central Civil Services (Group-B) की प्रशासनिक सेवा है. यूपीएससी क्लियर कर चुके हैं और 2023 में उन्हें Danics सर्विस अलॉट किया गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पिता  केबी अग्निहोत्री राजस्थान परमाणु बिजलीघर की में काम करते हैं और अनुज ने रावतभाटा के केंद्रीय स्कूल से पढ़ाई की है. 

Advertisement

अगर बात करें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की, तो इस साल इसके लिए कुल 180 पद खाली हैं. इनमें अलग-अलग वर्गों के लिए आरक्षण भी तय किया गया है.

  • सामान्य वर्ग के लिए 74 पद
  • ओबीसी के लिए 47 पद
  • अनुसूचित जाति (SC) के लिए 28 पद
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 18 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 13 पद

इसी तरह भारतीय विदेश सेवा (IFS) में भी इस साल कुल 55 पद उपलब्ध हैं. इनमें भी अलग-अलग वर्गों के लिए सीटें तय की गई हैं.

  • सामान्य वर्ग के लिए 22 पद
  • ओबीसी के लिए 15 पद
  • अनुसूचित जाति के लिए 8 पद
  • ईडब्ल्यूएस के लिए 6 पद
  • अनुसूचित जनजाति के लिए 4 पद

यूपीएससी ने साफ किया है कि सभी उम्मीदवारों की नियुक्ति सिविल सेवा परीक्षा नियम 2025 और उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर ही अंतिम रूप से तय की जाएगी. कुल मिलाकर, इस परीक्षा में सफल हुए 958 उम्मीदवार अब देश की अलग-अलग प्रशासनिक सेवाओं में शामिल होकर शासन और प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

UPSC परीक्षा कितने चरणों में होती है

UPSC सिविल सेवा परीक्षा कुल तीन चरणों में होती है:

1. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)

  • यह पहला चरण होता है. इसमें दो पेपर होते हैं –
  • सामान्य अध्ययन (General Studies)
  • CSAT
  • इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार ही अगले चरण में जाते हैं.

2. मुख्य परीक्षा (Mains)

Advertisement
  • दूसरा चरण मुख्य परीक्षा है. इसमें कई लिखित पेपर होते हैं जैसे:
  • निबंध (Essay)
  • सामान्य अध्ययन के चार पेपर
  • वैकल्पिक विषय (Optional Subject)
  • यह चरण सबसे कठिन माना जाता है.

3. इंटरव्यू (Personality Test)

मेन परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इसमें उम्मीदवार की सोच, व्यक्तित्व, निर्णय लेने की क्षमता और देश-समाज के प्रति समझ को परखा जाता है।

  • कब हुआ था UPSC 2025 का एग्जाम
  • लिखित मुख्य परीक्षा: अगस्त 2025
  • इंटरव्यू: फरवरी 2026
  • अंतिम परिणाम: 6 मार्च 2026

इन सभी चरणों के बाद अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की गई.

UPSC पास करने के बाद क्या बनते हैं अधिकारी

UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवाओं में नौकरी मिलती है, जैसे Indian Administrative Service, Indian Police Service, Indian Foreign Service. इसके अलावा कई ग्रुप A और ग्रुप B केंद्रीय सेवाओं में भी नियुक्ति मिलती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement