राधा तिवारी एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में AajTak.in से बतौर सीनियर सबएडिटर जुड़ी हुईं हैं. उनकी लेखनी की खासियत है - जटिल खबरों को सरल, रोचक और आसान समझाकर कहानी के रूप में लिखना. अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, भू-राजनीति से जुड़े बदलाव और इतिहास से जुड़ी घटनाओं पर उनकी अच्छी पकड़ है. इसके अलावा राधा तिवारी अजीबो-गरीब और वायरल खबरें, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और वायरल वीडियो स्टोरीज और फीचर स्टोरीज भी लिखती हैं.
आजतक डिजिटल से पहले वह Zee Business , ETV भारत डिजिटल, हिन्दुस्थान समाचार, सुदर्शन न्यूज और प्रभात खबर, अखबार में बतौर सबएडिटर और रिपोर्टर काम कर चुकी हैं. राधा तिवारी 2017 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. इनके पास सेंट्रल डेस्क, सिटी डेस्क जैसे अलग-अलग डेस्क पर काम का अनुभव है. इसके अलावा इनके पास क्राइम, विमेन सेक्शन, DB-Original, Agriculture, एजुकेशन, नॉलेज और आर्ट एंड कल्चर जैसे अलग-अलग बीट्स में रिपोर्टिंग का भी 5 सालों का अनुभव है.
राधा मूल रूप से पटना, बिहार की रहने वाली हैं. इन्होंने 2017 में पटना यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री प्राप्त किया. अब तक पटना, हैदराबाद जैसे शहरों में रहकर विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए काम कर चुकी हैं. इन्हें गार्डेनिंग और नए जगहों पर घूमने का शौक है.