scorecardresearch
 

UPTET 2026: अभेद्य सुरक्षा के बीच यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा शुरू, डिजिटल लॉक से लेकर रेटिना स्कैन तक के कड़े पहरे

UPTET 2026 का आयोजन आज से शुरू होकर 4 जुलाई 2026 तक चलेगा. रोजाना यह परीक्षा प्रदेशभर में दो शिफ्टों में आयोजित की जा रही है. पहली शिफ्ट का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तय किया गया है, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शुरू होकर शाम 5:00 बजे तक चलेगी.

Advertisement
X
यूपीटेट की परीक्षा का लाखों लोग इंतजार कर रहे हैं. (Photo: PTI)
यूपीटेट की परीक्षा का लाखों लोग इंतजार कर रहे हैं. (Photo: PTI)

उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने की राह देख रहे लाखों उम्मीदवारों का इंतजार आज खत्म हो गया है. प्रदेश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक, यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का आज से शानदार आगाज हो चुका है. पहले दिन सूबे के सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के ऐसे कड़े बंदोबस्त दिखे कि परिंदा भी पर न मार सके. पेपर लीक और धांधली जैसी किसी भी आशंका को शून्य करने के लिए इस बार आयोग ने अभूतपूर्व और हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था लागू की है.

सुबह 7:15 से एंट्री शुरू, 3 लेयर की सघन जांच
परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही गहमा-गहमी का माहौल देखा गया. सुबह ठीक 7:15 बजे से अभ्यर्थियों की एंट्री प्रक्रिया शुरू कर दी गई. इस बार केंद्र के भीतर प्रवेश पाना किसी चुनौती से कम नहीं था. उम्मीदवारों को कड़ी और सघन जांच के दौर से गुजरना पड़ा. एडमिट कार्ड के कड़े सत्यापन (Verification) के साथ-साथ हर एक अभ्यर्थी का बायोमेट्रिक अटेंडेंस और रेटिना स्कैन किया गया, जिसके बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में बैठने की अनुमति मिली.

60 जिलों में 955 केंद्र, 19.94 लाख अभ्यर्थी दे रहे परीक्षा
आंकड़ों पर नजर डालें तो इस परीक्षा को लेकर युवाओं में भारी उत्साह है. इस बार UPTET 2026 में कुल 19.94 लाख अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं. परीक्षा के समीकरण कुछ इस प्रकार हैं:

Advertisement

उत्तर प्रदेश के मूल निवासी: 17.67 लाख अभ्यर्थी

अन्य राज्यों के उम्मीदवार: 2.27 लाख अभ्यर्थी

सेवारत शिक्षक: इस परीक्षा की खास बात यह है कि पहले से ही स्कूलों में पढ़ा रहे 1.85 लाख से अधिक सेवारत शिक्षक भी अपने करियर को बेहतर बनाने के लिए इस पात्रता परीक्षा में हिस्सा ले रहे हैं.

परीक्षा केंद्र: प्रदेश के 60 जिलों में कुल 955 हाईटेक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.

दो शिफ्टों में हो रहा एग्जाम, 4 जुलाई तक चलेगी परीक्षा
UPTET 2026 का आयोजन आज से शुरू होकर 4 जुलाई 2026 तक चलेगा. रोजाना यह परीक्षा प्रदेशभर में दो शिफ्टों में आयोजित की जा रही है. पहली शिफ्ट का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तय किया गया है, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शुरू होकर शाम 5:00 बजे तक चलेगी.

नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए आयोग ने इस बार सुरक्षा का एक नया और अचूक फॉर्मूला अपनाया है. परीक्षा के प्रश्नपत्रों को बेहद सुरक्षित कलर-कोडेड बॉक्स में रखा गया है, जो सीधे वन-टाइम डिजिटल लॉक (One-Time Digital Lock) से लैस हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement