scorecardresearch
 

शिक्षामित्रों को पहचान देगी योगी सरकार, 5 मई को होगा आयोजन, मिलेगा सम्मान

गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ शिक्षामित्रों के मानदेय बढ़ाने के बाद से उनके सम्मान के लिए 5 मई को राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सुबह 11 बजे शुभारंभ करेंगे. इस दौरान प्रदेशभर के सभी जनपदों में भी समानांतर आयोजन होंगे जिसमें करीब 1.43 लाख शिक्षामित्र को फायदा मिलेगा. 

Advertisement
X
योगी सरकार शिक्षामित्रों को देगी पहचान. (Photo: ITG)
योगी सरकार शिक्षामित्रों को देगी पहचान. (Photo: ITG)

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शिक्षामित्रों के मानदेय में बढ़त करने के बाद अब उनके सम्मान को भी प्राथमिकता देते हुए व्यापक तैयारी शुरू कर दी है. इस पहल को प्रदेशव्यापी स्वरूप देते हुए आगामी 5 मई को गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्यस्तरीय भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे. 

18,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय के साथ लगभग 1.43 लाख शिक्षामित्रों को इस प्रक्रिया से जोड़ा जाएगा, जिसके माध्यम से पूरे प्रदेश में यह स्पष्ट संदेश जाएगा कि शिक्षा व्यवस्था की नींव को मजबूत करने वाले शिक्षामित्रों को अब उचित पहचान और संबल मिल रहा है. शिक्षामित्रों को अप्रैल में ही बढ़े हुए मानदेय का लाभ मिलना शुरू हो चुका है और अब 5 मई को गोरखपुर के बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह से मुख्यमंत्री इसके औपचारिक शुभारंभ के साथ शिक्षामित्रों से संवाद भी करेंगे. सुबह 11 बजे होने वाले इस कार्यक्रम के समानांतर सभी जनपदों में भी आयोजन कर इसे व्यापक रूप दिया जाएगा. 

आर्थिक मजबूती पर जोर
 
परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत लगभग 1.43 लाख शिक्षामित्रों के लिए लिया गया यह फैसला अब पूरी तरह लागू हो चुका है.1 अप्रैल 2026 से प्रभावी इस व्यवस्था के अंतर्गत बेसिक शिक्षा के 13,597 और समग्र शिक्षा के 1,29,332 शिक्षामित्रों को 18,000 रुपये प्रतिमाह की दर से भुगतान किया जा रहा है जिससे उनका आर्थिक सशक्तीकरण हुआ है.

Advertisement

स्कूलों को भी मिलेगा फायदा 

योगी सरकार शिक्षा क्षेत्र में सुधार और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है. मानदेय में वृद्धि और यह पहल शिक्षामित्रों के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को भी नई दिशा देगी. गोरखपुर में होने वाला यह आयोजन शिक्षा सुधार के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement