scorecardresearch
 

NEET रिजल्ट के बाद छात्रा ने बिल्डिंग के कूदकर किया सुसाइड, कोटा में इस साल 11वीं खुदकुशी

कोचिंग हब कहलाए जाने वाले कोटा में एक छात्रा ने बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान ले ली है. कोटा में खुदखुशी का यह 11वां मामला है. बताया जा रहा है कि नीट परीक्षा परिणाम आने के बाद से ही छात्र तनाव में चल रही थी. हालांकि, अभी तक कारण का पुष्टि नहीं हुई है.

Advertisement
X
Kota Suicide
Kota Suicide

Kota Suicide: कोटा में एक छात्रा ने मल्टीस्टोरी बिल्डिंग से कूदकर सुसाइड कर लिया है. अभी तक सुसाइड के कारणों का कुछ पता नहीं चला है. पुलिस ने बताया कि बागीशा तिवारी नामक छात्रा की उम्र 18 साल थी और वह मध्य प्रदेश के रीवा की रहने वाली थी. कोटा में वह अपने मां और भाई के साथ रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी. एक दिन पहले ही छात्रा का नीट का रिजल्ट आय़ा था, इसके बाद से ही वह तनाव में चल रही थी.

पुलिस जांच में जुटी हुई है

पुलिस का कहना है कि छात्रा कौन-सी मंजिल से कूदी है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. बेटी के मौत के बाद मां काफी सदमें में हैं और उनकी मानसिक स्थिति अभी ठीक नहीं है. इसी करण वह अभी घटनाक्रम के बारे में स्पष्ट नहीं बता पा रही हैं. पुलिस ने यह भी कहा कि सुसाइड करने से पहले किसी शख्स ने छात्रा को देखा था और उसे बचाने का प्रयास भी किया था. पुलिस जांच में जुटी हुई है.

पिता के आने के बाद होगा पोस्टमार्टम

छात्रा पांचवी मंजिल पर भाई और मां के साथ फ्लैट में रहती थी. मल्टीस्टोरी से कूदने से गंभीर घायल हालत में उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां दम तोड़ दिया. पुलिस ने शव एमबीएस अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में भिजवा दिया है और पिता को भी बता दिया गया है. जब पिता कोटा आ जाएंगे तब ही शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा. 

Advertisement

कोचिंग नगरी कोटा से इस साल कि यह 11वीं घटना है. कोटा में जनवरी माह से लेकर अब तक इन 6 महीनों में 11 कोचिंग स्टूडेंट्स ने सुसाइड किया है. वहीं, अगर 2023 के आंकड़ों की बात करें तो 29 स्टूडेंट्स ने बीते साल अपना जान ले ली थी.

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement