राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने कक्षा 8वीं की सोशल साइंस की किताब में विवादित न्यायपालिका के एक चैप्टर को शामिल करने पर अब सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है. इसके साथ ही परिषद से बताया कि पूरी पुस्तकें वापस मंगा ली गई है और अब किताबों में उन चैप्टर को एड नहीं किया गया है. इसे लेकर NCERT ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है.
सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी
NCERT ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि हाल ही में कक्षा 8 की सोशल साइंस की किताब “समाज की खोज: भारत और उससे परे (भाग-II)” प्रकाशित की गई थी. इस किताब के अध्याय 4– हमारे समाज में न्यायपालिका की भूमिका को लेकर आपत्ति सामने आई. इसके बाद एनसीईआरटी के डायरेक्टर और सदस्यों ने इस अध्याय के लिए बिना शर्त माफी मांगी है. इसके साथ ही पूरी किताब को वापस ले लिया गया है और अब यह उपलब्ध नहीं होगी.

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि NCERT ने क्लास 8 की सोशल साइंस की बुक में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार से जुड़ा चैप्टर शामिल किया था. इसके बाद से हंगामा मच गया, जिसके बाद से NCERT ने इसे वापस ले लिया. इस लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी NCERT को फटकार लगाई थी. हालांकि, अब ये बुक आपको देखने को नहीं मिलेगी क्योंकि कोर्ट ने NCERT बुक पर बैन लगा दिया है.
कोर्ट ने दिया था आदेश
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए आदेश दिया था कि इन किताबों को हर जगह से हटाया जाए. किताब की हार्ड कॉपी, सॉफ्ट कॉपी, इंटरनेट हर जगह से हटाई जानी चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने आदेश में कहा कि दूसरे पब्लिकेशन, डिस्ट्रीब्यूशन और स्कूलों में पहुंचाई जा चुकी है किताबों की खेप को फौरन जब्त कर लिया जाए. इसके साथ ही कोर्ट ने दो हफ्तों के अंदर रिपोर्ट मांगी थी.