scorecardresearch
 

बहन से वीडियो कॉल पर बात करने के तुरंत बाद बिल्डिंग से कूदी नीट अभ्यर्थी, इलाज के दौरान तोड़ा दम

इंदौर में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में ऊंचाई से गिरने से मौत की घटना सामने आई है. ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है. बताया जा रहा है कि मरने से पहले वो अपनी बहन से वीड‍ियो कॉल में बात कर रही थी और फिर अचानक छत की सबसे ऊपरी मंजिल से जाकर कूद गई. 

Advertisement
X
सीसीटीवी फुटेज और वीडियो कॉल डिटेल के जरिए नीट छात्रा की मौत के कारणों की पड़ताल जारी
सीसीटीवी फुटेज और वीडियो कॉल डिटेल के जरिए नीट छात्रा की मौत के कारणों की पड़ताल जारी

इंदौर में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में ऊंचाई से गिरने के बाद मौत हो गई. घटना देर रात की बताई जा रही है. छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया. शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि घटना से पहले वह मोबाइल पर बात कर रही थी. हालांकि छात्रा के भाई ने यह पुष्टि की है कि वह ऊंचाई से कूदी है, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है. -

इंदौर के न्यू बर्ग कॉलोनी इलाके में रहने वाली नीट अभ्यर्थी अवंतिका मोर्य की ऊंचाई से गिरने के कारण मौत हो गई. घटना देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे की बताई जा रही है. परिजनों के अनुसार छात्रा अपने घर की बालकनी में मोबाइल पर बातचीत कर रही थी और इसके बाद वह इमारत के ऊपरी हिस्से की ओर चली गई. कुछ देर बाद उसके गिरने की आवाज सुनाई दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. 

बड़ी बहन है डॉक्टर
छात्रा के चचेरे भाई और पिता ने पुष्टि की है की छात्रा ने ऊपर से छलांग लगाई है, जिसके बाद परिजन तत्काल उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एमवाई अस्पताल रेफर किया गया. इलाज के दौरान अलसुबह छात्रा की मौत हो गई, बताया जा रहा है कि अवंतिका मूल रूप से धार जिले की रहने वाली थी और इंदौर में अपनी बड़ी बहन के साथ रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी. उसकी बड़ी बहन डॉक्टर हैं, जबकि पिता भी चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं और इन दिनों इंदौर में प्रशिक्षण पर थे.

Advertisement

क्या बोले पर‍िजन 

 

पहले भी कर चुकी है जान देने की कोश‍िश 

वही इस घटना के समय पिता फ्लैट में ही मौजूद थे, छात्रा के भाई का कहना है कि वह पहले भी सुसाइड अटेम्प्ट कर चुकी है, जहरीला पदार्थ खाकर उसने खुदकुशी की कोशिश की थी, भाई ने यह भी पुष्टि की है कि उसने तींछा फाल भी जाने की इच्छा जताई थी लेकिन भाई के मना करने पर वह नहीं जा पाए, छात्र के पिता ने भी यह पुष्टि की है की छात्रा ने आत्महत्या की है, इसके पहले उसने अपनी बहन से वीडियो कॉल पर भी बातचीत की थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement