scorecardresearch
 

इंटर्नशिप कर छात्र कमा रहा 4 लाख रुपये, कंपनी ने गिफ्ट की थाईलैंड की ट्रिप 

करियर की शुरुआत में हर कंपनी फ्रेशर्स को इंटर्नशिप करवाती है. इस दौरान कई कंपनियां उन्हें स्टाइपेंड देती हैं तो कुछ नहीं, लेकिन सिद्धार्थ दुबे की कहानी कुछ और ही है. कॉलेज के पहले साल का छात्र सिद्धार्थ इंटर्नशिप करते हुए 4 लाख रुपये कमा रहा है. बिना किसी अनुभव के उन्होंने इतना अच्छा काम कर दिखाया कि उन्हें कंपनी ने थाईलैंड का ट्रिक गिफ्ट कर दिया.  

Advertisement
X
इंटरर्न के रूप में युवा कर रहा 4 लाख रुपये की कमाई.
इंटरर्न के रूप में युवा कर रहा 4 लाख रुपये की कमाई.

जब भी कोई युवा अपनी करियर की शुरुआत करता है, तो उसे इंटर्न के तौर पर काम सिखाया जाता है. नौकरी पाने के लिए लोग इंटर्नशिप करते हैं. कुछ लोगों के लिए कभी ये मौका बहुत बड़ा बन जाता है तो, कई लोग वहीं पर रुक जाते हैं. इस दौरान कई कंपनियां कुछ लोगों को पे भी करती हैं. लेकिन सिद्धार्थ की कहानी बिल्कुल अलग है. कॉलेज के पहले साल में रहते हुए वह हर महीने चार लाख रुपये कमा रहे हैं. इसे सुनने के बाद हर कोई हैरान हो रहा है लेकिन ये सच है. इतना ही बिना किसी अनुभव के उन्होंने कंपनी में इतनी अच्छी सेल कर दी है कि कंपनी ने उन्हें थाईलैंड की फ्री ट्रिप गिफ्ट में दी है.    

क्या है पूरा मामला? 

सिद्धार्थ एक टेक स्टार्टअप में इंटर्न हैं और कंपनी के सबसे युवा सदस्य हैं. वह तब चर्चा में आए जब IIT के पूर्व छात्र और टॉपमेट के को-फाउंडर दिनेश सिंह ने लिंक्डइन पर उनके बारे में पोस्ट किया. उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि सिद्धार्थ कॉलेज के पहले साल के छात्र हैं और टॉपमेट में बतौर इंटर्न काम कर रहे हैं. उन्होंने पिछले साल कंपनी में सबसे ज्यादा सेल की है. 

.

अच्छे काम का मिला फल 

सिद्धार्थ को 4 लाख रुपये का स्टाइपेंड के साथ अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें पूरी तरह से स्पॉन्सर्ड थाईलैंड ट्रिप इनाम में दिया है. जैसे ही ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लोग हैरान हो गए और सिद्धार्थ की इस उपलब्धि की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. 

Advertisement

पोस्ट में इन बातों का भी जिक्र 

दिनेश सिंह की पोस्ट के मुताबिक, सिद्धार्थ के पास न ही तो कई साल का अनुभव है और न ही शानदार रिज्यूमे. लेकिन उनके पास ऐसा टैलेंट हैं, जो हर किसी के पास नहीं होता है. वह किसी भी अनजान व्यक्ति से बात करके उसकी जरूरत को समझ लेते हैं. उसका भरोसा जीतते हैं और डील पूरा कर लेते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement